Live Updates
बजट में नई टैक्स रिजीम का ऐलान
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर दरों में बदलाव का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि देशभर के टैक्स पेयर्स को लाभ पहुंचाने के लिए इनकम टैक्स स्लैब और दरें बदली जा रही हैं। नई रिजीम के अनुसार, 0 से 4 लाख रुपये - 0 प्रतिशत टैक्स लगेगा। 4 लाख रुपये से 8 लाख रुपये तक 5%, 8 लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक 10%, 12 रुपये लाख से 16 लाख रुपये तक 15%, 16 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक 20%, 20 रुपये लाख से 24 लाख रुपये तक तक 25% और 24 लाख रुपये से अधिक आय पर 30% टैक्स देना होगा।
बिहार के लिए बजट में बड़े ऐलान
बजट 2025-26 में बिहार पर खास फोकस रहा। बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी स्थापित किया जाएगा। IIT का विस्तार होगा। मखाना बोर्ड और 3 नए एयरपोर्ट भी बनाए जाएंगे। ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की सुविधा प्रदान की जाएगी।मिथिलांचल को पश्चिमी लागत नहर परियोजना भी दी गई है।
स्टार्टअप्स के लिए फंड का ऐलान
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ऐलान किया कि सरकार 10000 करोड़ रुपये स्टार्टअप्स के लिए फंड देगी। सरकार पहली बार 5 लाख महिलाओं, एससी और एसटी उद्यमियों के लिए 2 करोड़ रुपये का ऋण देगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ा ऐलान
सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है। किराए पर वार्षिक टीडीएस सीमा 2.4 लाख रुपए से बढ़ा कर 6 लाख रुपए की गई है। वरिष्ठ और अतिवरिष्ठ नागरिकों को एनएससी (NSC) पर राहत मिली है। अगस्त 2024 के बाद से पैसे निकालने पर टैक्स में छूट मिलेगी।
इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट सेशन में इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया। वित्तमंत्री ने 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री कर दी है। अब पिछले 4 साल का IT रिटर्न लोग एक साथ फाइल कर सकेंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है, "जुलाई 2024 के बजट में, विवरण दाखिल करने की नियत तारीख तक टीडीएस के भुगतान में देरी को अपराध की श्रेणी से हटा दिया गया था; मैं टीसीएस प्रावधानों से भी यही प्रस्ताव रखती हूं..."
36 दवाइयां टैक्स फ्री की गईं
निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया कि 36 जीवन रक्षक दवाइयां सस्ती की जाएंगी। इन दवाइयों पर ड्यूटी टैक्स खत्म किया जाएगा। कैंसर के इलाज की दवाइयां भी सस्ती होंगी। 6 जीवन रक्षक दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी 5% की जाएगी।
सरकारी स्कूलों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का ऐलान
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि डिजिटल एजुकेशन सिस्टम का विस्तार किया जाएगा। इन्हें सरकारी स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए देश के सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।
टॉय सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया कि खिलौना निर्माण के लिए मेक इन इंडिया के तहत योजना शुरू की जाएगी। देश को खिलौनों के लिए बड़ा केंद्र बनाने के लिए नेशनल एक्शन प्लान बनाया जाएगा। हम क्लस्टर्स का डेवलपमेंट करेंगे। स्किल और मैन्युफैक्चरिंग के लिए इको सिस्टम बनाया जाएगा। इससे हाईक्वालिटी, अनोखे, इनोवेटिव और लंबा चलने वाले खिलौने बनेंगे।
कैंसर डे केयर सेंटर बनाने का ऐलान
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ऐलान किया कि अगले 3 साल में सभी जिलों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। 2025-26 में ही ऐसे 200 सेंटर बनाए जाएंगे।
इंश्योरेंस सेक्टर के लिए ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि बीमा क्षेत्र के लिए एफडीआई सीमा 74 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत की जाएगी। यह बढ़ी हुई सीमा उन कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी, जो पूरा प्रीमियम भारत में निवेश करती हैं। विदेशी निवेश से जुड़ी मौजूदा सीमाएं और शर्तें समीक्षा की जाएगी और सरलीकरण किया जाएगा।
बजट भाषण में अन्य ऐलान
इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एफडीआई सीमा बढ़ाएंगे। पोस्ट पेमेंट बैंक पेमेंट सर्विस ग्रामीण योजनाओं में बढ़ाई जाएगी। केवाईसी प्रोसेस को आसान किया जाएगा। इसके लिए नई व्यवस्था इसी साल शुरू होगी। कंपनी मर्जर के लिए व्यवस्था में तेजी लाई जाएगी। पिछले 10 साल में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में हमने सुधार किया है। और सुधार करने के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई जाएगी। लाइसेंस पर फोकस रहेगा। जन विश्वास एक्ट 2023 के तहत 180 लीगल प्रोविजन को डी क्रिमिनिलाइज सरकार ने किया है।
न्यू इनकम टैक्स बिल का ऐलान
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण में बजट भाषण में ऐलान किया कि न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते सदन में पेश किया जाएगा। इन डायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म को बाद में बताएंगे।
50 नए टूरिस्ट प्लेस डेवलप करेंगे
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि देश में 50 टूरिस्ट प्लेस राज्यों की भागीदारी से डेवलप किए जाएंगे। इनमें रोजगार बढ़ाने के लिए आतिथ्य प्रबंधन संस्थानों के साथ मिलकर कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। होम स्टे के लिए लोन, यात्रा और संपर्क में सुधार किया जाएगा। वीजा शुल्क में छूट के साथ ई-वीजा को और बढ़ाया जाएगा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। अनुसंधान, विकास और इनोवेशन के लिए 20 हजार करोड़ का बजट है।
जल जीवन मिशन की अवधि बढ़ाने का ऐलान
88 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे
वित्तमंत्री ने बजट भाषण में ऐलान किया कि रीजनल एयर कनेक्टिविटी के तहत 1.5 करोड़ लोगों का हवाई सफर का सपना पूरा किया गया है। इसमें अब 88 रीजनल एयरपोर्ट जोड़े जाएंगे। इसके लिए स्कीम को संशोधित किया जाएगा। 120 नए गंतव्यों तक रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। इससे 1 हजार करोड़ लोगों को हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा। बिहार में 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट दिए जाएंगे। पटना, बेहटा एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने से अलग होंगे।
20 हजार करोड़ परमाणु ऊर्जा मिशन के लिए
बिजली क्षेत्र के लिए बिजली कंपनियों की बिजली उत्पादन और क्षमता में विकास होगा। न्यूक्लियर मिशन में 2047 तक 100 गीगा वॉट बिजली चाहिए। लघु मॉडल रिएक्टर के अनुसंधान के लिए 20 हजार करोड़ के बजट से परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू किया जाएगा।
1 लाख करोड़ रुपये का अर्बन चैलेंज फंड
मोदी सरकार शहरों को विकास केंद्र बनाने के प्रस्तावों को लागू करने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का अर्बन चैलेंज फंड स्थापित करेगी। शहरी कामगारों की आय बढ़ाने के लिए योजना लाएंगे। पीएम स्वनिधि के पहचान पत्रों के साथ ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था मिलेगी। शहरी क्षेत्र के लिए शासन नगरपालिका, शहरी भूमि और सुधारों से संबंधित योजनाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए सरकार 1 लाख करोड़ का बजट रखेगी।
बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कहा कि भारत के फुटवियर और लेदर क्षेत्र के लिए सहायता के अलावा बिना लेदर वाले फुटवियर के लिए योजना है। 22 लाख रोजगार और 4 लाख करोड़ का कारोबार और 1.1 लाख करोड़ से ज्यादा निर्यात की उम्मीद है। खिलौना निर्माण के लिए मेक इन इंडिया के तहत योजना शुरू की जाएगी।
बजट भाषण में वित्तमंत्री ने ऐलान किया कि भारतीय डाक विभाग को सार्वजनिक संगठन में बदला जाएगा। इससे विश्वकर्माओं, महिलाओं, स्वसहायता समूह की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।
बजट में वित्तमंत्री के ऐलान
सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर की सुविधा देगी। 2025-26 में 200 केंद्र बनाए जाएंगे। शहरी मजदूरों के हालात सुधारने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स के लिए चल रही पीएम स्वनिधि स्कीम की लोन लिमिट बढ़कर 30 हजार रुपये की जाएगी। लघु उद्योगों के लिए 5 लाख लिमिट वाले क्रेडिट कार्ड शुरू करेंगे। पहले साल 10 लाख कार्ड जारी किए जाएंगे। स्टार्टअप के लिए AI ऐप को 91 हजार करोड़ से ज्यादा सबमिशन मिले हैं। 10 हजार करोड़ का नया अंशदान करेंगे।
बजट में एजुकेशन सेक्टर के लिए ऐलान
बजट में ऐलान किया गया है कि खाद्य प्रसंस्करण की तकनीक के ज्ञान को क्षेत्र में बढ़ावा देगा। 10 हजार मेडिकल सीटें अगले एक साल में बढ़ाई जाएंगी। अगले 5 साल में 75000 सीटें बढ़ाने का टारगेट है। आईआईटी पटना का विस्तार किया जाएगा। 500 करोड़ के बजट में एआई संस्थान स्थापित करेंगे। स्कूल और उच्चतर शिक्षा के लिए भारतीय भाषा में किताबें उपलब्ध कराएंगे। 5 राष्ट्रीय कौशल केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 23 आईआईटी में टीचरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
MSME के लिए बजट में ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऐलान किया कि सभी एमएसएमई के वर्गीकरण के लिए निवेश और टर्नओवर सीमा को क्रमशः 2.5 और 2 गुना तक बढ़ाया जाएगा। गारंटी कवर के साथ 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दिया गया है। इससे उन्हें बढ़ने और हमारे युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने का विश्वास मिलेगा। MSME सेक्टर 7.5 करोड़ लोगों को रोजगार दे रहा है। 1.5 लाख करोड़ तक का ऋण मिलेगा। स्टार्ट अप के लिए 10 करोड़ से 20 करोड़ कर दिया जाएगा। गारंटी शुल्क कम कर दिया जाएगा।
मछुआरों के लिए बजट में खास घोषणा
बजट में डेयरी और मत्स्य पालन के लिए 5 करोड़ का कर्ज देने की घोषणा की गई है। मछुआरों के लिए स्पेशल इकोनॉमी जोन बनाया जाएगा। कपासा प्रोडक्शन मिशन का ऐलान किया गया है। सस्ते ब्याज पर किसानों के लिए 5 साल का लोन दिया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख की जाएगी।
किसानों के लिए वित्तमंत्री का बड़ा ऐलान
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि पीएम धन धान्य कृषि योजना, कृषि जिलों का विकास कार्यक्रम सरकार शुरू करेगी। राज्यों के साथ साझेदारी में पीएम धन धान्य कृषि योजना शुरू करेगी। मौजूदा योजनाओं और विशेष उपायों के जरिए कम उत्पादकता, मध्यम फसल तीव्रता और औसत से कम ऋण मापदंडों वाले 100 जिले कवर किए जाएंगे। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक उत्पादकता को बढ़ाना है।
किसान क्रेडिट कार्ड में लोन का दायरा बढ़ाया
वित्तमंत्री ने ऐलान किया कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) में लोन दिए जाने का दायरा 3 से 5 लाख किया जाएगा। दाल उत्पादन में आत्मनिर्भरता पर जोर रहेगा। ग्रामीण भारत में रोजगार बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
मछुआरों के लिए बजट में बड़ा ऐलान
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मछुआरों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की कि सरकार मछुआरों के लिए मखाना बोर्ड बनाएगी। स्पेशल इकोनॉमी जोन भी बनाया जाएगा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि इस बार बजट में प्रस्तावित विकास उपाय गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए 10 व्यापक क्षेत्रों तक फैले हुए हैं।
समाजवादी पार्टी का वॉकआउट
आज लोकसभा सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किया। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने नारेबाजी की और बवाल काटा। लोकसभा स्पीकर के कहने पर भी वे नहीं माने और सदन से वॉकआउट कर दिया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ती है। पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और क्षमता में विश्वास बढ़ा है। हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास हासिल करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखें।
बजट से पहले लोकसभा में हंगामा
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किया। हंगामे के बीच ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण शुरू कर दिया। स्पीकर ने हंगामे के बीच ही बजट पढ़ने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण को बुलाया। लोकसभा के विपक्ष के सांसद नारेबाजी करते दिखे।
प्रधानमंत्री मोदी ने बजट को आम आदमी का बजट बताया
सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में बजट को आम आदमी का बजट बताया। उन्होंने कहा कि बजट आम आदमी के लिए है। यह गरीब किसानों, महिलाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का बजट है। यह ज्ञान (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) का बजट है।
मोदी कैबिनेट ने दी बजट को मंजूरी
संसद में बजट पेश करने से पहले मोदी कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें बजट 2025-26 को मंजूरी दी गई। इसके बाद सभी कैबिनेट मंत्री संसद पहुंचे।
वित्तमंत्री ने पहनी दुलारी देवी की भेंट की गई साड़ी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को श्रद्धांजलि देने के लिए साड़ी पहनी है। दुलारी देवी 2021 पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं। जब एफएम ने मिथिला आर्ट इंस्टीट्यूट में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी का दौरा किया तो उन्होंने दुलारी देवी से मुलाकात की और बिहार में मधुबनी कला पर सौहार्दपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान किया। दुलारी देवी ने साड़ी पेश की थी और एफएम से इसे बजट के दिन पहनने के लिए कहा था।
पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। उन्होंने बताया कि हमने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें हमने पंजाब के लिए एक विशेष पैकेज की मांग की है। पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। हमें फसलों में विविधता लाने की जरूरत है। हमने MSP की कानूनी गारंटी की भी मांग की है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने वित्तमंत्री को खिलाई दही चीनी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनकी बजट प्रस्तुति से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' (दही और चीनी) खिलाई। इसके बाद वे संसद के लिए रवाना हुईं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना लगातार 8वां unionbudget पेश करेंगी।
बजट थीम पर 8 फीट लंबा चित्र
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक कलाकार जुहैब खान ने unionbudget2025 की थीम पर दीवार पर कोयले से 8 फीट लंबा चित्र बनाया है, जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में पेश करेंगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंचीं संसद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए संसद पहुंच गई हैं। उन्होंने क्रीम व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है और उनके हाथ में लाल रंग का बैग है, जिसमें टैब है। वे पेपरलैस बजट पेश करेंगी। अपनी टीम के साथ मंत्रालय से सीधे राष्ट्रपति भवन जाकर उन्होंने बजट की कॉपी राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपी और फिर उनका काफिला संसद के लिए रवाना हुआ।
वित्तमंत्री ने राष्ट्रपति को सौंपी बजट की कॉपी
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2025-26 के बजट की पहली कॉपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी है। इसके लिए वे अपने दफ्तर से निकलकर टीम के साथ राष्ट्रपति भवन गईं।
ऑटो इंडस्ट्री को बजट से उम्मीदें
बजट 2025-26 से ऑटो इंडस्ट्री को भी राहत मिलने की उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि आज हेलमेट पर लगने वाले GST को 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने का ऐलान हो सकता है। इंडस्ट्री की मांग लॉजिस्टिक्स को 2030 तक 100% इलेक्ट्रिक होने के लिए अनिवार्य करने की भी मांग है।
गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने की उम्मीद
आज देशवासियों को बजट में गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान होने की उम्मीद है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल जुलाई में पेश हुए बजट में इंपोर्ट ड्यूटी घटाई थी। अगर सरकार ऐसा करती है तो डॉलर रुपये के मुकाबले कमजोर होगा।
बजट पेश करने के लिए दफ्तर से निकलीं वित्तमंत्री
साल 2025-26 का बजट पेश करने के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण दफ्तर से निकल गई हैं। उनके हाथ में लाल रंग का बैग नजर आया, जिसमें उनका टैब है। हर बार की तरह इस बार भी बजट पेपरलैस होगा।
बुजुर्गों को सफर में छूट मिलने की उम्मीद
बजट से देश के वरिष्ठ नागरिकों को भी काफी उम्मीद है। उन्हें ट्रेनों में सफर पर छूट मिलने की उम्मीद है। रेलवे कोरोना काल से पहले इस तरह की छूट देता था। वरिष्ठ नागरिक को यह उम्मीद भी है कि आज वित्तमंत्री टैक्स में छूट का ऐलान कर सकती हैं।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची दफ्तर
आज साल 2025-26 का बजट पेश करने के लिए वित्तमंत्री निर्मला सीतामण साढ़े 8 बजे अपने घर से निकलीं और दफ्तर पहुंची। यहां से वे अपनी टीम के साथ संसद भवन जाएंगी, जहां लोकसभ सदन में 11 बजे बजट पेश करेंगी।
पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद
बजट 2024-25 में मोदी सरकार ने एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री को 1.19 ट्रिलियन का बजट आवंटित किया था। सरकार ने पेट्रोलियम सब्सिडी में कमी कर दी थी। इस बार उम्मीद है कि एक्साइज ड्यूटी घटाई जाएगी। अगर ऐसा हुआ तो पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा। इससे ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट घटेगी। रोजमर्रा की चीजें सस्ती होने से लोगों का फायदा होगा।
मिडिल क्लास को होम लोन को लेकर राहत की उम्मीद
केंद्रीय बजट 2025-26 में होम लोन (HOME LOAN) को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है। लोगों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री घर खरीदना आसान कर सकती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत MIG श्रेणी के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना (CLSS) फिर से शुरू करने का ऐलान वित्तमंत्री कर सकती हैं। इस स्कीम के तहत पात्र लाभार्थियों को 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी गई थी।
किसान सम्मान निधि योजना पर ऐलान संभव
बजट में PM Kisan Samman Nidhi Yojana (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना) की राशि में इजाफा किया जा सकता है। उम्मीद है कि सरकार योजना की रकम को 6000 रुपये से बढ़ाकर 8000 रुपये कर सकती है।
लाइव कहां देखें-सुने बजट 2025
टैक्स रिजीम में बदलाव की उम्मीद
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2025 में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव का ऐलान कर सकती हैं। उम्मीद की जा रही है कि नई टैक्स रिजीम में 10 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो सकती है।
पुरी में बजट 2025 की रेत की कलाकृति
ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने केंद्रीय बजट 2025 पर रेत की कलाकृति बनाई है।
Union Budget 2024 Live Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी दिन शनिवार को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। यह मंत्री सीतारमण का लगातार 8वां बजट था। बजट भाषण सुबह ठीक करीब 11 बजे शुरू हुआ, जो 77 मिनट चला। बीते दिन 31 जनवरी को बजट सत्र शुरू हुआ, जिसके दूसरे दिन आज सदन में पटल पर बजट रखा गया। 30 जनवरी को मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर बजट पर विचार विमर्श किया था। आज बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए देखें News24 की लाइव रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
51 mins agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
4 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
5 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
5 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
6 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
7 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
8 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines