Ulfa-I Planted Bombs In Assam : गुरुवार की सुबह जब पूरा देश आजादी के त्योहार का जश्न की शुरुआत कर रहा था तभी असम में एक्टिव असम में एक्टिव उग्रवादी संगठन उल्फा-इंडिपेंडेंट (Ulfa-I) ने एक बयान जारी कर सनसनी मचा दी। बयान में कहा गया था कि संगठन ने पूरे असम में कम से कम 24 जगहों पर बम प्लांट किए हैं। लेकिन, उल्फा का यह प्लान कामयाब नहीं हो पाया और उसे खुद पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी। अब पुलिस इन बम की तलाश में जुटी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक 19 बमों का पता लगाया जा चुका है और उन्हें डिएक्टिवेट भी कर दिया गया है। इस रिपोर्ट में जानिए आखिर उल्फा ने खुद ही क्यों पुलिस को बम प्लांट करने के बारे में बता दिया और इस साजिश के पीछे उसकी मंशा क्या थी।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रात करीब 11.30 बजे जारी हुए उल्फा-आई के बयान में जगहों की एक लिस्ट भी थी जिनमें से 8 राजधानी गुवाहाटी में थे। इस प्रतिबंधित संगठन ने ऐसी कुछ जगहों की तस्वीरें भी रिलीज की थीं जहां बम प्लांट किए गए थे। इनमें से एक स्थान गुवाहाटी के दिसपुर में स्थित राज्य सचिवालय के बहुत करीब है। इसके अलावा डिब्रूगढ़, शिवसागर, तिनसुकिया, नगांव, लखीमपुर, नलबरी, रांगिया और गोलघाट जिले में भी बम लगाए गए थे। उल्फा-आई ने गुरुवार को कहा कि ये बम सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच फटने थे। मगर ऐसा हो नहीं पाया। इसने नागरिकों से यह भी कहा है कि जब तक बमों को निकाल नहीं लिया जाता है और उन्हें डिफ्यूज नहीं कर लिया जाता तब तक अपनी सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतें।
क्यों रची साजिश, क्यों खुद बताया?
उल्फा-आई के अनुसार उसने यह साजिश इसलिए रची थी ताकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह अपनी ताकत का अहसास दिला सके। लेकिन, उसके मंसूबे पूरे नहीं हो सके। इसे लेकर संगठन ने गुरुवार को सफाई भी दी। इसने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से बमों में विस्फोट नहीं हो पाया। इसके साथ ही उसने सभी बमों को ढूंढकर उन्हें डिफ्यूज करने की अपील की है। संगठन ने यह भी कहा कि बम इस तरह से लगाए गए थे कि आम जनता को कोई नुकसान न हो। यह साजिश राज्य सरकार को चुनौती देने के लिए और दहशत फैलाने के लिए रची गई थी। इसके साथ ही संगठन ने पुलिस के साथ बमों की एग्जैक्ट लोकेशन भी शेयर कर दी। इसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और एक-एक कर बम ढूंढ निकाले और उन्हें डिएक्टिवेट किया।
ये भी पढ़ें: यहां सांप ने गुल कर दी बत्ती! 11 हजार से ज्यादा लोग अंधेरे में रहने को हुए मजबूर
ये भी पढ़ें: आखिर क्या हैं प्लेन से निकलती सफेद लाइनें? धरती के लिए हो सकती हैं खतरनाक!
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के बाद अब थाईलैंड में मचा सियासी तूफान, सत्ता से बाहर किए गए पीएम
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
6 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
7 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
11 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
11 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines