Udhayanidhi Stalin Slams Amit Shah Message On Hindi Diwas: सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया और कोरोना जैसी बीमारी बताने वाले तमिलनाडु के युवा मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने अब हिंदी का अपमान किया है। उदयनिधि स्टालिन ने अमित शाह के हिंदी दिवस संदेश पर पलटवार करते हुए कहा कि जो भाषा सिर्फ चार-पांच राज्यों में बोली जाती है, उसके लिए यह कैसे कहा जा सकता है कि वह पूरे भारत को एकजुट करती है। उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं। बीते दिनों उन्होंने सनातन धर्म को बीमारी बताकर उसके खात्मे की बात कही थी। जिस पर पूरे देश में हंगामा हुआ।
पहले जानिए अमित शाह ने क्या कहा?
दरअसल, हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस की देशवासियों को बधाई दी। इसके आगे कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भाषाओं की विविधिता को एकता के सूत्र में पिरोने का नाम हिंदी है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक देश को हिंदी ने एकसूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के मौके पर राजभाषा हिंदी समेत सभी भारतीय भाषाओं को सशक्त करने का संकल्प लेना चाहिए।
अमित शाह को अत्याचार बंद करना चाहिए
अमित शाह के बयान के बाद उदयनिधि स्टालिन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। स्टालिन ने लिखा कि मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान की कड़ी निंदा करता हूं जिसमें उन्होंने दावा किया है कि हिंदी भारत को एकजुट करने वाली शक्ति है और यह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को सशक्त बना रही है।
देश में केवल चार या पांच राज्यों में ही हिंदी बोली जाती है और इसलिए अमित शाह का बयान पूरी तरह से बेतुका है। यह आजीविका पैदा करने की आड़ में हिंदी थोपने का ही दूसरा संस्करण है। उदयनिधि ने तमिलनाडु और केरल का उदाहरण देकर अमित शाह के बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जहां हम यहां तमिल बोलते हैं, वहीं केरल मलयालम बोलता है। हिंदी कहां समाहित होकर हमें सशक्त बनाती है? गृह मंत्री अमित शाह को अन्य भाषाओं को सिर्फ क्षेत्रीय भाषा नहीं कहना चाहिए। उन्हें यह अत्याचार बंद कर देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बुलंदशहर की टीचर का डांस VIDEO वायरल, स्कूल में बच्चों से कराया शूट, BSA ने किया सस्पेंड
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 hr ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
3 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
4 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
7 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines