Turkey Syria Earthquake: अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर तुर्किये (तुर्की) और सीरिया खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। यहां 6 फरवरी को आए प्रलयकारी भूकंप के बाद वहां हर तरफ तबाही के मंजर हैं। भूकंप से दोनों देशों में अब तक 21 हजार मौतें हो चुकी हैं, जबकि 60 हजार से अधिक लोग घायल हैं। सबसे अधिक 14 हजार 351 लोगों की जान तुर्किये में गई है।
दावा- तुर्किये में फिर आएगा भूकंप
इसी बीच तुर्किये के मालट्या में एक बार फिर 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीजमोलॉजिकल सेंटर ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। यह भी दावा किया गया है कि तुर्किये में एक बार फिर से 7 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। इसका एपिसेंटर पश्चिमी तुर्किये की पोर्ट सिटी कैनाकले होगा। यहां सिस्मिक तरंगों में हलचल बढ़ी है।
और पढ़िए –Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के इस शहर पर बरपाया कहर, एक घंटे में 17 बार किया हमला
इन दो देशों में मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही
देश मौत घायल
तुर्किये (तुर्की) 14,351 35 हजार
सीरिया 3,161 4 हजार
भारत की बचाव टीम कर रही मदद
तुर्किये और सीरिया की मदद की लिए भारत ने मदद भेजी है। एक और टीम में भी राहत-सामग्री लेकर जाने को तैयार है। NDRF ने मलबे में दबे कई लोगों को जिंदा निकाला है। भूकंप को आए चार दिन बीत चुके हैं, ऐसे में मलबे में दबे लोगों के जिंदा होने की उम्मीद अब काफी कम है।
6 फरवरी को तुर्किये में आए थे तीन भूकंप
सीरिया और तुर्किये में 6 फरवरी को भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए थे। पहला झटका सुबह चार बजे 7.8 तीव्रता का आया था। इसके बाद दूसरा 10 बजे 7.6 तीव्रता का और तीसरा दोपहर तीन बजे 6.0 तीव्रता का आया था। इसके बाद 4 से 5 तीव्रता के 243 झटके महसूस किए गए थे। वहीं, 7 फरवरी की सुबह तुर्किये में फिर से भूकंप आया था।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
5 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
6 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
6 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
7 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
9 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
10 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
10 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
11 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines