Tribal People Attacked House Of Panchayat Minister: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के मधवाडीही थाना क्षेत्र के कमरहटी गांव में सोमवार की रात मछली चोरी करने के आरोप में गांव के युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। घटना की सूचना पाते ही माधवडीही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। लेकिन मंगलवार दोपहर बाद आदिवासी समुदाय के ग्रामीणों का गुस्सा राज्य के पंचायत मंत्री और दुर्गापुर पूर्व विधायक प्रदीप मुजुमदार के कमरहाटी आवास पर फूट पड़ा। पुलिस के सामने ही सैकड़ों की संख्या में उत्तेजित ग्रामीणों ने उत्पात मचाते हुए घर के सामने लगे लोहे के गेट से लेकर घर के अंदर की खिड़कियां, दरवाजे के शीशे, कुर्सियां, टेबल, लाइट, फूल के पौधों को तोड़-फोड़ किया। इस घटना से इलाके में काफी उत्तेजना फैल गयी।
मछली पकड़ने की वजह से हुआ विवाद
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मंगलवार दोपहर बड़ी संख्या में आदिवासी लोगों ने धातु के धारदार हथियारों से हमला कर दिया। । घटना की सूचना पर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। कुछ देर तक मंत्री के घर पर हंगामा करने के बाद पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर कर दिया। बताया जाता है कि घटना की शुरुआत सोमवार दोपहर को हुई। एक आदिवासी युवक ने कथित तौर पर मंत्री के घर के तालाब से मछली चुरा ली। कथित तौर पर तालाब की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति ने उसकी पिटाई की थी।
आदिवासी समुदाय के लोगों ने किया प्रदर्शन
गंभीर रूप से घायल युवक को हुगली के आरामबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदिवासी समुदाय के लोगों ने रात को गांव में प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें हटा दिया। मंगलवार दोपहर में आदिवासी समुदाय के लोग फिर जुटे और इस हमले की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दुर्गापुर में मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा कि मछली पकड़ने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। लेकिन उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी नही है, क्योकि वे मौके पर नही थे।
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
12 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
13 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
14 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
16 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines