Travel Advisory For Indians: भारतीय दूतावास ने कंबोडिया में रहने वाले भारतीयों और कंबोडिया के ट्रिप पर जाने वाले भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। भारतीयों को कंबोडिया के धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर जाने से बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कंबोडिया में रहने वाले भारतीय विरोध प्रदर्शनों और भीड़ से दूर रहें, क्योंकि वे हिंसक हो सकते हैं। थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर बसे शहरों की यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। सिएम रीप और अंगकोर वाट जैसे प्रमुख पर्यटक स्थल सुरक्षित माने जाते हैं, लेकिन सावधानी बरतनी चाहिए।
इसलिए जारी की गई है एडवाइजरी
एडवाइजरी इसलिए जारी की गई है, क्योंकि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों देशों की सीमा अस्थायी रूप से बंद है। मई और जुलाई 2025 में दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा है, जिससे प्रियाह वीहेयर मंदिर, ता क्राबे/ता क्वाई मंदिर और तमोन थोम/ता मुएन थोम जैसे क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इसलिए भारतीय इन क्षेत्रों की यात्रा न करें। इन इलाकों में संघर्ष, सैन्य हमले और बारूदी सुरंगों में विस्फोट के कारण यात्रा से बचने की सलाह है। आपात स्थिति में भारतीय दूतावास में या हेल्पलाइन नंबर 012 910 336 पर संपर्क कर सकते हैं।
थाईलैंड के लिए भी जारी हुई थी एडवाइजरी
बता दें कि बीते दिन भारतीय दूतावास ने थाईलैंड के लिए एडवाइजरी जारी की थी। थाईलैंड में रहने वाले भारतीयों को और घूमने के लिए थाईलैंड जाने वाले भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। थाईलैंड और कंबोडिया में चल रहे सीमा विवाद के चलते कंबोडिया और मलेशिया की सीमा पर बसे शहरों में जाने से बचने को कहा गया है। बुरी राम, सी साकेट, सुरीन, उबोन रतचाथानी राज्यों और चंथाबुरी व त्रात राज्यों के 8 जिलों में गैर-आवश्यक यात्रा करने से बचने को कहा गया है।
थाईलैंड के 8 जिलों में लागू है मार्शल लॉ
एडवाइजरी में कहा गया है कि मलेशिया और थाईलैंड की सीमा पर बसे याला, पट्टानी, नाराथिवाट और सोंगख्ला (चाना, ना थावी, थेफा, सबा योई जिले) में आतंकी हमलों और हिंसक घटनाओं के कारण भी भारतीयों को गैर-आवश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है, क्योंकि इन क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू है। बैंकॉक, चियांग माई, फुकेट और पट्टाया जैसे पर्यटन क्षेत्र सामान्य रूप से सुरक्षित हैं, लेकिन सतर्कता बरतने को कहा गया है। आपात स्थिति में भारतीय दूतावास या थाई टूरिस्ट पुलिस (1155) से संपर्क करें।
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
3 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
4 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines