Sabarmati Express Derailed: देश में आज फिर एक ट्रेन हादसा हो गया। साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसा उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ है। ट्रेन के सभी कोच पटरी से उतरकर बिखर रहे, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि किसी के हताहत होने का खबर नहीं है, लेकिन सभी कोच डैमेज हो गए। पैसेंजर्स सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पुलिस, GRP, रेलवे अधिकारी, एंबुलेंस और स्थानीय लोग हादसास्थल पर हैं। राहत कार्य और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पैसेंजर्स को संभालकर रेलवे स्टेशन पहुंचाया जा रहा है। उन्हें उनके गंतव्य तक बसों के जरिए पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। रेलवे अधिकारियों ने हादसा होने की पुष्टि की है। सुबह करीब 4 बजे हुआ और ग्रामीण जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आए।
रेलवे ने जारी किए आपातकालीन नंबर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी कि कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच डिरेल हो गई। एक ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन पटरी से उतरी। पैसेंजरों के सकुशल होने की जानकारी उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए है। वहीं प्राथमिक पूछताछ में लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन की हालत देखकर लग रहा है कि बोल्डर इंजन से टकराया। इसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वह मुड़ गया और बैलेंस बिगड़ने के कारण ट्रेन पटरी से उतरती चली गई। हालांकि जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पूरी ट्रेन डैमेज हो गई। रेलवे अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। अगर पायलट दोषी निकला तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश हैं।
शाहजहांपुर में पंजाब मेल में मची थी भगदड़
बता दें कि 6 दिन पहले उत्तर प्रदेश के ही शाहजहांपुर में पंजाब मेल एक्सप्रेस में भगदड़ मच गई थी। रविवार को ट्रेन नंबर 13006 हावड़ा से अमृतसर जा रही थी। सुबह करीब 8 बजे जब ट्रेन बरेली और कटरा स्टेशन के बीच पहुंची तो पैसेंजरों में चीख पुकार मच गई। पैसेंजर्स जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। ट्रेन नदी के ऊपर बने पुल पर थी। आधी सुरंग के अंदर और आधी बाहर पुल पर थी, लेकिन पैसेंजरों को ट्रेन से कूदते देखकर पायलट के हाथ पैर फूल गए। उसने तुरंत ट्रेन रोकी और पैसेंजरों को संभाला। पायलट ने GRP, रेलवे मास्टर और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। बम स्कवाड और डॉग स्कवाड से पूरी ट्रेन खंगाली गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। पैसेंजरों ने कहा कि आग लगने की बात लोगों में फैली थी। करीब 45 मिनट ट्रेन कटरा स्टेशन पर खड़ी रही। संतुष्टि होने के बाद ही ट्रेन को आगे भेजा गया। घायल पैसेंजरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
28 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
2 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
15 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines