तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर 1 नवंबर को पांच घंटे के लिए उड़ानें बंद रहेंगी। साल में दो बार ऐसा होता है जब यहां उड़ानें इस अवधि के लिए बंद की जाती हैं। जानकारी के मुताबिक श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के अलपसी अराट्टू जुलूस से पहले ऐसा किया जाता है। इस दौरान हवाईअड्डे से आवाजाही करने वाली सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को पुनर्निर्धारित कर दिया जाता है।
देवता के स्नान का अनुष्ठान
श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर द्वारा सदियों से देवता के स्नान का अनुष्ठान होता है। जिसके चलते हवाईअड्डे को बंद किया जाता है। यह उत्सव साल में दो बार मनाया जाता है। साल के शुरुआत में पहला उत्सव मार्च और अप्रैल के बीच होता है। इसके बाद अक्टूबर और नवंबर के आस-पास यह उत्सव मनाया जाता है।
पारंपरिक अराट्टू जुलूस
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि मंगलवार को पांच घंटे के लिए उड़ान सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। बता दें सदियों पुराने विष्णु मंदिर का प्रबंधन पारंपरिक रूप से मंदिर के वारिस त्रावणकोर के पूर्व शासक मार्तंड वर्मा के परिजनों द्वारा एक हजार से अधिक सालों से किया जा रहा है। हवाईअड्डा हर साल पारंपरिक अराट्टू जुलूस में अराट्टू- देवता का परंपरागत स्नान होता है।
कृष्ण स्वामी के उत्सव विग्रह को ले जाते हैं
इस दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति को शंकुमुघम समुद्र तट पर ले जाया जाता है। जो तिरुवनंतपुरम में हवाई अड्डे के ठीक पीछे है। जुलूस के दौरान गरुड़ वाहन में पुजारी सैकड़ों लोगों और चार हाथियों के साथ समृद्ध सजावटी आवरणों के साथ देवताओं पद्मनाभस्वामी, नरसिम्हा मूर्ति और कृष्ण स्वामी के उत्सव विग्रह को ले जाते हैं और यह जुलूस रनवे से शंकुमुघम बीच तक जाता है। इस समुद्र तट में डुबकी लगाने के बाद मूर्तियों को पारंपरिक मशालों के साथ जुलूस के साथ मंदिर में वापस ले जाया जाएगा। जिसके बाद त्योहार का समापन होता है।
संबंधित खबरें
'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
46 mins agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 hr agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
2 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
3 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
4 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
4 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
4 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
6 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
8 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines