Today’s Latest News, 22 May 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बने रहें।
Today’s Latest News, 22 May 2023, Updates…
आर्यन खान ड्रग्स मामले में 3 जून तक जवाब दाखिल करेगी CBI
आर्यन खान ड्रग्स मामले में मुंबई कोर्ट ने CBI से 3 जून तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 8 जून को होगी, तब तक के लिए समीर वानखेड़े को अंतरिम राहत दे दी गई है।
उत्तर प्रदेश: बलिया में गंगा में डूबी नाव, तीन महिलाओं की मौत
बलिया जिले के माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे लोगों की नाव पलट गई। हादसे में 3 महिलाओं की मौत की जानकारी सामने आई है जबकि 4 महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 8:30 बजे माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के लिए लोग आए थे। उसी कार्यक्रम के अंतर्गत लोग नाव से दूसरी ओर जा रहे थे। इंजन में खराबी होने के कारण नाव पलट गई।
बलिया के डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि मौके पर मौजूद गोताखोरों ने बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक की सूचना के अनुसार सभी लोगों को निकाल लिया गया है, 3 महिलाओं की मृत्यु की सूचना है। 4 महिलाएं ज़िला अस्पताल में भर्ती हैं। अभी नाव निकालना बाकी है, उसके नीचे कोई दबा ना हो, इस कारण बचाव अभियान अभी भी जारी है।
मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर बोले- मुझे और मेरी पत्नी को मिल रही धमकी
मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा कि मुझे और मेरी पत्नी क्रांति रेडकर को पिछले 4 दिनों से धमकी मिल रही है और सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज आ रहे हैं। मैं इसके बारे में आज मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखूंगा और विशेष सुरक्षा की मांग करूंगा।
पीएम मोदी को मिला फिजी का सर्वोच्च सम्मान
पीएम नरेंद्र मोदी को उनके वैश्विक नेतृत्व की मान्यता में फिजी के पीएम की ओर से फिजी के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। बता दें कि फिजी का सर्वोच्च सम्मान ‘कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ है। ये सम्मान आज तक गिने चुने गैर फिजी लोगों को मिला है।
पीएम मोदी बोले- जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखे हैं
पीएम मोदी ने न्यू पापुआ गिनी में कहा कि भारत ग्लोबल साउथ की चिंताओं उनकी अपेक्षाओं और उनकी आकांक्षाओं को G20 के जरिए विश्व के समक्ष पहुंचाना अपना दायित्व मानता है। पिछले 2 दिनों में G7 समिट में भी मेरा यहीं प्रयत्न था। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य आगे रखे हैं। मुझे खुशी है कि हम इन पर तेजी से काम कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी क्षमताओं के अनुरूप सभी साथी देशों की मदद करता रहा है। मैंने पहले भी कहा है मेरे लिए आप बड़े महासागरीय देश हैं, छोटे द्वीप राज्य नहीं। आपका महासागर ही भारत को आपके साथ जोड़ता है।
श्रीनगर में जी20 की बैठक में नहीं शामिल होंगे चीन, तुर्की और सऊदी अरब
चीन के बाद तुर्की और सऊदी अरब ने श्रीनगर में होने वाले जी20 की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बता दें कि जी20 समूह के 17 देशों सहित 25 देशों के 60 प्रतिनिधि पर्यटन कार्य समूह की तीसरी बैठक के लिए आज श्रीनगर पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय समेत कुल 150 प्रतिनिधि बैठक का हिस्सा होंगे, जो भारत में आयोजित किसी भी G20 बैठक में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
बिहार: सीतामढ़ी में 13 साल के बच्चे की पीट-पीटकर हत्या
बिहार: सीतामढ़ी के बथनाहा क्षेत्र में 13 वर्षीय बालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। SP मनोज तिवारी ने बताया “लीची तोड़ने के क्रम में बच्चे के साथ मारपीट करने एंव डूबाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज़ कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”
बिहार: महिला से अभद्रता के आरोप में अंचल अधिकारी गिरफ्तार
बिहार: भागलपुर के नवगछिया में एक महिला से अभद्रता करने के आरोप में अंचल अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। DSP सुनील पांडे ने बताया, “एक महिला ने नारायणपुर के CO अजय कुमार सरकार पर रेप का आरोप लगाया है। इस संबंध में जांच हो रही है। घटना नवगछिया की है। FSL की टीम ने मौके पर जांच की है।”
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
1 hr ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
1 hr agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
2 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
2 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines