News24 Live Updates: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इसे नागपंचमी के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। सुबह 5:58 बजे से 8:36 बजे तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त था। देश, दुनिया, खेल, बिजनेस और राज्यों की खबरों के लिए न्यूज24 के साथ बने रहें।
News24 Live Updates….
- दिल्ली में निलोठी गांव की एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। घटना की सूचना के बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक, फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।
और पढ़ें – मल्लिकार्जुन खड़गे ने नई CWC के जरिए कांग्रेस को दी एनर्जी, ऐसे साधेंगे कई सियासी फायदे!
- हिमाचल प्रदेश के बारिश से प्रभावित शिमला जिले के समर हिल इलाके में 14 अगस्त को हुए दुखद भूस्खलन के बाद अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि एक परिवार के दो शव अभी भी बरामद होने बाकी हैं।
- आज कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में होंगे। बीजेपी हिंदू गौरव दिवस के रूप में कल्याण की पुण्यतिथि मना रही है।
- विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत 9 राज्यसभा सदस्य सोमवार को शपथ लेंगे। ये सभी फिर से निर्वाचित हुए हैं।
- एशिया कप 2023 के लिए सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। 15 से 17 सदस्यीय टीम का चयन होना है।
- मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान सोमवार को 5580 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से होगा।
- ब्रिटेन में सात नवजात बच्चों की हत्या करने वाली नर्स को सोमवार को अदालत सजा सुनाएगी। उसे पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है।
- बिहार के जातिगत सर्वे के आंकड़ों को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान तय किया जाएगा कि आंकड़े जारी हों या नहीं।
- अमेरिका के हवाई जंगल आग में मौत का आंकड़ा 106 पहुंच चुका है। सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन दौरा करेंगे।
आज का इतिहास
21 अगस्त की तारीख भारत के एक नामचीन फनकार की इस दुनिया से रुखसती के तौर पर दर्ज है। भारत रत्न शहनवाई वादक बिस्मिल्लाह खां का 2006 में आज के दिन हुआ था। उनका जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के डुमरांव गांव में हुआ था। 6 साल की उम्र में वे अपने पिता पैगंबर खां के साथ बनारस आ गए थे।
यह भी पढ़ें: दोस्त की बेटी से साल भर रेप करता रहा अधिकारी, गर्भवती हुई तो पत्नी ने लाकर दी अबॉर्शन पिल्स
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines