Today Headlines, 1 March 2023: आज एक मार्च है। यानी इस साल के तीसरे महीने की शुरुआत का पहला दिन। इस महीने होली है। लेकिन उससे पहले कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपके जेब पर असर डालेंगे। सोशल मीडिया, बैंक लोन, एलपीजी सिलेंडर और ट्रेन की समय सारिणी में भी बदलाव संभव है।
फिलहाल आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच है। मध्यप्रदेश में सरकार का बजट और 10वीं की परीक्षा एक साथ शुरू हो रही है। आइए जानते हैं एक मार्च को खास क्या है…
आज की बड़ी खबरें
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मार्च को शहरी योजनाएं, विकास और स्वच्छता विषय पर सुबह 10 बजे से वेबिनार को संबोधित करेंगे।
- इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च को इंदौर के होलकर स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाए हुए है।
- मध्य प्रदेश सरकार एक मार्च को बजट पेश करेगी। यह पहला ई-बजट होगा। पिछले साल के बजट में इस बार 50 हजार करोड़ का इजाफा होने की उम्मीद है।
- मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से 10वीं की परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही है, जो 27 मार्च को खत्म होगी।
- छत्तीसगढ़ विधानसभा का मोबाइल ऐप एक मार्च को लॉन्च होगा। इसमें बजट का प्रश्न-उत्तर, सदस्यों की जानकारी के साथ राज्यपाल की स्पीच और बजट भाषण अपलोड होगा।
- उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक मार्च को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज होगा, जो 7 मार्च तक चलेगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
आज का इतिहास
आज शून्य भेदभाव दिवस है। यह हर साल एक मार्च को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में हुई थी। इसका उद्देश्य समाज में किसी भी प्रकार के भेदभाव को खत्म करना है। साथ ही लोगों में इसके प्रति जागरुकता पैदा करना है, ताकि वे भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकें।
यह भी पढ़ें: भगवान जानता है कि ये आरोप झूठे हैं; मनीष सिसोदिया ने इस्तीफे में बहुत कुछ लिखा, पढ़ें पूरा लेटर
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
29 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
44 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
51 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines