TikTok Not Unblocked: भारत सरकार ने चाइनीज शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) को अनब्लॉक नहीं किया है। न ही ऐसा करने का कोई आदेश जारी हुआ है। टिकटॉक अलब्लॉक होने की खबरें झूठी और भ्रामक हैं। भारतीय किसी भी अफवाह का शिकार होने से बचें। बता दें कि सरकार की ओर से यह स्पष्टीकरण तब दिया गया है, जब खबरें आई कि यूजर्स अब टिकटॉक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन वे लॉगइन नहीं का पा रहे थे, क्योंकि टिकटॉक ऐप स्टोर पर नहीं था।
गलवान घाटी हिंसा के बाद लगा था बैन
बता दें कि साल 2020 में गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों की हिंसक झड़प हुई थी। इस घटनाक्रम के बाद देश की सुरक्षा को खतरे देखते हुए केंद्र सरकार ने चाइनीज ऐप TikTok, WeChat और Helo समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्लिकेशन भारत में बैन कर दिए थे। पिछले 5 साल से यह बैन लगा हुआ है। क्योंकि अब भारत और चीन के संबंध सुधर रहे हैं। दोनों देशों में लिपुलेख दर्रा, शिपकी ला दर्रा और नाथू ला दर्रा के रास्ते द्विपक्षीय व्यापार फिर से शुरू होने की उम्मीद बंध रही है।
यह भी पढ़ें: Youtube Ban: यूट्यूब नहीं चला सकेंगे 16 से कम उम्र के बच्चे, इस देश ने जारी की गाइडलाइन
भारत और चीन के संबंध अब सुधर रहे
भारत और चीन के बीच फ्लाइट्स और वीजा सर्विस भी फिर से शुरू होने जा रही हैं। टूरिस्टों, बिजनेस, ट्रेडर्स, मीडिया और अन्य लोगों की भारत-चीन में आवाजाही संबंधी बैन भी हट सकते हैं। हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग यी 3 दिवसीय भारत दौरे पर आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी चीन के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करके चीजें सुधार सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Reels बनाने वालों के लिए खुशखबरी, Instagram ने लॉन्च किया नया Edits App
क्या है टिकटॉक वेबसाइट और ऐप?
टिकटॉक एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सोशनल नेटवर्किंग साइट है, जहां यूजर्स छोटे-छोटे वीडियो (15 सेकंड से 3 मिनट तक) बनाकर शेयर कर सकते हैं। इस ऐप में म्यूजिक, डांस, कॉमेडी, लिप-सिंक और क्रिएटिव कंटेंट यूजर्स बना सकते हैं। फिल्टर्स, इफेक्ट्स और म्यूजिक का इस्तेमाल भी वे कर सकते हैं। टिकटॉक वेबसाइट और मोबाइल ऐप खासकर युवाओं में काफी लोकप्रिय है और दुनियाभर में इसके लाखों यूजर्स हैं। भारत में टिकटॉक 2020 में बैन हो गया था, लेकिन अब इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स भी पॉपुलर हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines