राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर इस समय भारत में हैं. बता दें कि जूनियर ट्रंप ने अनंत अंबानी की विशाल वन्यजीव बचाव और पुनर्वास परियोजना, वनतारा का दौरा किया और जामनगर में एक दिन बिताया. उन्होंने वनतारा में दी जा रही सुविधाओं को “दुनिया का एक आश्चर्य” बताया.
इस विजिट के दौरान, स्टाफ ने उन्हें बताया कि कैसे 3,000 एकड़ में फैला वनतारा परेशान जानवरों को बचाता है, उनका इलाज करता है, और उन्हें उनके नेचुरल हैबिटैट जैसा बनाए गए बाड़ों में शिफ़्ट करता है. यह ट्रंप जूनियर का भारत का दूसरा विजिट है.
ये जानवर मुझसे बेहतर स्थिति में रहते हैं- जूनियर ट्रंप
वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप जूनियर जामनगर स्थित वनतारा घूमने के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो के माध्यम से डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बताया कि वनतारा घूमने का एक्सपीरियंस कमाल का है. जिस तरह वन्य प्राणियों की यहां देखभाल की जाती है, उसकी तारीफ की.
परियोजना के पैमाने और विस्तार से प्रभावित होकर, ट्रम्प जूनियर ने कहा कि जानवर ‘असाधारण’ परिस्थितियों में रह रहे थे. उन्होंने अनुभव को ‘अविश्वसनीय’ बताते हुए कहा, ‘ये जानवर मुझसे बेहतर रहते हैं.’
मौका मिले तो लोगों को वनतारा जरूर आना चाहिए- जूनियर ट्रंप
उन्होंने कहा, ‘मैं ज़ोर देकर कहता हूं कि जिस किसी को भी वनतारा आने का मौका मिले, उसे यहां जरूर आना चाहिए. यह सच में दुनिया का एक अजूबा है और आपने अपने विजन के साथ जो किया है, वह मैंने पहले कभी नहीं देखा.’
ट्रंप जूनियर ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘इन सभी जानवरों को लेने, उन्हें बचाने और उन्हें यह जीवन देने का दृष्टिकोण, संरक्षण लाभ यह मेरे जीने के तरीके से बेहतर है. यह देखना बहुत शानदार है कि यहां जानवरों को एक ऐसा आवास मिलता है जो उनके प्राकृतिक आवास की नकल है. आप उनकी आंखों में एक ऐसा जीवन देखते हैं जो आप कहीं और नहीं देखते हैं.’
अमेरिकी बिजनेसमैन के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे जूनियर ट्रंप
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अमेरिकी बिजनेसमैन के बेटे की शादी में शामिल होने भारत आए हैं. भारत प्रवास के दौरान वे एक दिन पहले गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा आए थे और कल उन्होंने वनतारा की विजिट की थी.
टूर के बाद, ट्रंप जूनियर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ जामनगर के मंदिरों में जाकर भगवान गणेश की पूजा की. बाद में वह अंबानी परिवार द्वारा होस्ट किए गए एक प्राइवेट डांडिया गैदरिंग में शामिल हुए. गुजरात पहुंचने से पहले वह आगरा में ताजमहल में भी थोड़ी देर रुके.
गुजरात के बाद, ट्रंप जूनियर अपनी पार्टनर बेट्टीना एंडरसन के साथ ऑरलैंडो के अरबपति पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और सुपरऑर्डर के को-फाउंडर वामसी गादिराजू की शादी में शामिल होने उदयपुर गए.
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
1 hr agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
1 hr ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 hr agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
2 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
3 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
6 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
15 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छर? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
17 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines