अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई फोन पर बातचीत ने वैश्विक व्यापार की तस्वीर बदल दी है. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एलान किया कि पीएम मोदी उनके सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं और उनके सम्मान में अमेरिका ने भारत पर लगने वाले पारस्परिक शुल्क (Reciprocal Tariff) को 25% से घटाकर 18% कर दिया है. यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है जिससे भारतीय व्यापारियों को अमेरिकी बाजार में बड़ा फायदा मिलेगा. ट्रंप ने जोर देकर कहा कि दोनों नेता काम करने में विश्वास रखते हैं और यह समझौता उसी का नतीजा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत पर खुशी जताते हुए 18% टैरिफ कटौती के लिए उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि दो बड़े लोकतंत्रों का साथ आना वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए जरूरी है. मोदी ने ट्रंप के शांति प्रयासों का समर्थन करते हुए साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया.
यूक्रेन युद्ध रोकने की दिशा में बड़ा कदम
इस बातचीत का सबसे चौंकाने वाला पहलू रूस और यूक्रेन युद्ध से जुड़ा है. ट्रंप ने दावा किया कि पीएम मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमत हो गए हैं और अब भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए अमेरिका और वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदेगा. ट्रंप का मानना है कि इस कदम से रूस की आर्थिक ताकत कम होगी और यूक्रेन में चल रहा खूनखराबा रोकने में मदद मिलेगी. यह फैसला अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारत के बढ़ते कद और शांति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसकी ट्रंप ने जमकर सराहना की है.
500 अरब डॉलर की डील और ‘बाय अमेरिकन’ का वादा
व्यापारिक समझौते के तहत भारत ने भी अमेरिका के लिए अपने दरवाजे पूरी तरह खोल दिए हैं. भारत अब अमेरिका के खिलाफ अपनी सभी शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, तकनीक, कोयला और कृषि उत्पादों को खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है. इसके साथ ही भारत ने ‘अमेरिकी उत्पाद खरीदें’ यानी ‘बाय अमेरिकन’ मुहिम को बड़े स्तर पर समर्थन देने का वादा किया है जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कौन सा नियम तोड़ा? संसद में किताब ‘कोट’ करने के कड़े नियम, गलती पड़ सकती है सदस्यता पर भारी
इंडिया गेट की फोटो शेयर कर की तारीफ
व्यापार और युद्ध के अलावा ट्रंप ने भारत की ऐतिहासिक विरासत पर भी अपना प्यार लुटाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर इंडिया गेट की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और उसे भारत का अद्भुत ‘विजय द्वार’ (Triumphal Arch) बताया. ट्रंप ने तस्वीर की तारीफ करते हुए लिखा कि यह वाकई में बहुत सुंदर है लेकिन वे अमेरिका में इससे भी महान और बड़ा स्मारक बनाएंगे. ट्रंप का यह अंदाज दिखाता है कि वे पीएम मोदी और भारत की संस्कृति से कितने प्रभावित हैं और यह दोस्ती आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है.
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
3 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
5 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
5 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
6 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
6 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
6 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
8 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
9 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines