PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे हैं। मोदी का भाषण शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष नेता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। इस पर पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रवृत्ति के सदस्यों को यही कहूंगा कि कीचड़ उसके पास था, मेरे पास गुलाब। जो भी जिसके पास था, उसने दिया उछाल। जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा। कमल खिलाने में प्रत्यक्ष या परोक्ष आपका जो भी योगदान है, इसके लिए मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं।
और पढ़िए – गहलोत सरकार के खिलाफ BJP अल्पसंख्यक मोर्चा ने निकाला मार्च, पूनियां बोले- 2023 में बदलेगी सत्ता
पीएम ने कहा- आजादी से पहले अब तक हमारे सरकार में आने तक सिर्फ 3 करोड़ घरों तक नल से जल मिलता था। पिछले तीन चार साल में 11 करोड़ घरों को नलों से जल मिल रहा है।
राज्यसभा में PM मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों का हंगामा
राज्यसभा में हंगामे के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण शुरू हुआ। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने मोदी-अडानी भाई-भाई के नारे लगाए। पीएम मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने अहम सदन में कुछ लोगों की भाषा सदन को ही नहीं बल्कि देश को निराश करने वाली है।
अडानी को लेकर जारी है हंगामा
मंगलवार को राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर उद्योगपति गौतम अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को झुकने का आरोप लगाया था और उनके संबंधों पर सवाल उठाया था और पूछा था कि टाइकून ने कई विदेशी व्यापारिक संपर्क कैसे हासिल किए। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को मांग की कि आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा जांच की जाए।
पीएम मोदी ने बुधवार को लोकसभा में अपनी स्पीच में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा था कि कुछ लोग निराशा के भाव में ही रहते हैं। उन्हें कभी कोई सफलता नहीं दिखती।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
53 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
5 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines