नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कांग्रेस नेता राहुल गांधी मीडिया के सामने आए। राहुल ने सबको नमस्कार कहा। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बोले- कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकानें खुली हैं। कर्नाटक ने दिखा दिया कि देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। राहुल गांधी ने कहा कि हमने गरीबों का साथ दिया। गरीब जनता ने पूंजीवादी शक्ति को हरा दिया है।
हमने गरीबों का साथ दिया
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देना चाहता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है। राहुल ने कहा कि कर्नाटक की गरीब जनता ने कर्नाटक में सांठगांठ वाले पूंजीपतियों को हराया है। हमने इस लड़ाई को नफरते के जरिए नहीं जीता है।
कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत
चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 33 सीटों पर जीती है और 104 पर आगे है यानी कुल 137 सीटें। भाजपा को 15 पर जीत मिली है और 47 सीटों पर आगे है यानी कुल 62 सीटें। जेडीएस 4 सीटें जीती है और 17 पर आगे है, कुल 21 सीटें। अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा नेता और सीएम बसवराज बोम्मई भी अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं और 2024 लोकसभा चुनाव में वापसी की बात कह रहे हैं।
जीते के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी पार्टी 130 सीटों को पार करेगी। ये कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे क्योंकि वे बीजेपी की सरकार से तंग हो चुके थे। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन लॉटस’ पर बीजेपी ने खूब पैसा खर्च किया, लेकिन कुछ काम नहीं आया।
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
1 hr agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
2 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines