Kerala Story Controversy: ‘द केरला स्टोरी’ के निर्माताओं ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। निर्माताओं ने अपनी दलील के माध्यम से तमिलनाडु सरकार से राज्य भर में फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघरों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने के लिए राज्य में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। बता दें कि पश्चिम बंगाल ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य बन गया।
पश्चिम बंगाल के फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी समझ से परे है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी की सहानुभूति आतंकवादी संगठनों के साथ थी न कि केरल की मासूम लड़कियों के साथ नहीं। अनुराग ठाकुर ने सोमवार को दिल्ली के एक सिनेमा हॉल में फिल्म भी देखी।
प्रोड्यूसर ने कहा था- फैसले के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई
फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने ममता सरकार के फैसले के बाद कहा था कि वे टीएमसी सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं, फिल्म पर बैन के पीछे बंगाल सरकार ने तर्क दिया कि घृणा और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले किसी भी सिनेमा हॉल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देशभर में फिल्म पर प्रतिबंध की मांग, 15 मई को SC में सुनवाई
उधर, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर केरल हाई कोर्ट के रोक से इनकार वाले फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने मांग की है कि इस मामले पर जल्द सुनवाई की आवश्यकता है, जिसके बाद चीफ जस्टिस ने 15 मई को सुनवाई की बात कही है।
बता दें कि, केरल हाई कोर्ट ने 5 मई को फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि फिल्म के ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। कोर्ट ने ये भी कहा कि फिल्म के ट्रेलर में किसी विशेष धर्म के खिलाफ कुछ भी नहीं है।
क्यों चर्चा में है फिल्म ‘द केरला स्टोरी’
प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को देशभर में रिलीज हुई है। फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए हाई कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की गई थी, हालांकि केरल हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि इसमें किसी विशेष समुदाय के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।
दरअसल, ‘द केरला स्टोरी’ में ऐसी लड़कियों की कहानी है जो नर्स बनना चाहती थीं, लेकिन आतंकी संगठन ISIS उन्हें झांसा देकर आतंकी बना देता है। सेंसर बोर्ड ने ‘द केरला स्टोरी’ को A सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही फिल्म के कई सीन, डायलॉग पर भी कैंची चलाई गई है।
ताबड़तोड़ कमाई कर रही है ‘द केरला स्टोरी’
द केरला स्टोरी पर जारी विवाद के बीच फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। छोटी बजट में बनी इस फिल्म को 5 मई को रिलीज किया गया था। 4 दिन में फिल्म का कलेक्शन 45 करोड़ हो गया है। इस फिल्म को भाजपा शासित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
NC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
6 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
8 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
9 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
10 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
11 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
12 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
14 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
14 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines