Jammu Kashmir Terrorist Attack : जम्मू कश्मीर में एक बार फिर खूनी खेल हुआ। आतंकियों ने किश्तवाड़ में ग्राम रक्षा समूह (VDG) के दो सदस्यों को मौत के घाट में उतार दिया। मवेशियों को चराने के लिए दोनों वीडीजी मेंबर जंगल गए थे, जहां आतंकियों ने उन्हें अपना निशाना बनाया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया।
आंखों में पट्टी बांधकर मारी गोली
घाटी में एक बार फिर आतंकवादी अपने पैर पसारने की कोशिश कर रहे हैं। आतंकियों ने किश्तवाड़ के कुंतवाड़ा इलाके में वीडीजी के दो सदस्यों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों ने पहले आंखों पर पट्टी बांधी और फिर उन्हें गोली मार दी। मृतकों की पहचान नाजिर अहमद और कुलदीप कुमार के रूप में हुई।
यह भी पढे़ं : 27 घंटे, ड्रोन-एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर…जानें आतंकियों के खिलाफ क्या था भारतीय सेना का AI प्लान?
जंगल में मिली दोनों VDG की लाश
नाजिर अहमद और कुलदीप कुमार के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम दोनों लोगों की तलाश में जुट गई। काफी तलाशी के बाद सुरक्षा बलों को दोनों की लाश जंगल में मिली। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढे़ं : Indian Army का जाबांज ‘फैंटम’ शहीद, सीने पर खाई आतंकियों की गोली, जानें कब जॉइन की थी सेना?
कश्मीर टाइगर्स ने ली हत्या की जिम्मेदारी
आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। बताया जा रहा है कि जहां दोनों वीडीजी मवेशियों को चरा रहे थे, वहां आतंकी पहुंचे और दोनों का अपहरण कर लिया। इसके बाद आंखों में पट्टी बांधकर दोनों को जंगल ले गए और फिर गोली मार दी। इस घटना में दो-तीन आतंकियों के शामिल होने की खबर आ रही है।
सीएम ने इस घटना की निंदा की
जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (JKNC) ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जेकेएनसी के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ के दो ग्राम रक्षा रक्षकों नजीर अहमद और कुलदीप कुमार की वन क्षेत्र में नृशंस हत्या की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की बर्बर हिंसा की घटनाएं जम्मू-कश्मीर में दीर्घकालिक शांति प्राप्त करने में एक बड़ी बाधा बनी हुई हैं। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 mins agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
38 mins agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
39 mins agoLIVE: : : PM आज गुजरात जाएंगे, किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी करेंगे
52 mins agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
8 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
10 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines