हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'सेना या पुलिस से खत्म नहीं होगा आतंकवाद', फारूक अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान

Jammu-Kashmir News : कश्मीर में पूर्व पुलिस अधिकारी की हत्या को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा कि हम भारत का हिस्सा थे, भारत का हिस्सा हैं और भारत का हिस्सा रहेंगे।

विज्ञापन

Jammu-Kashmir News : पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अब आतंकवादी आम नागरिकों के साथ सुरक्षा बलों के जवानों को भी अपना निशाना बना रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में आतंकियों ने पहले राजौरी में सेना पर हमला किया और अब उन्होंने बारामूला में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी। इसे लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि …सेना या पुलिस से आतंकवाद खत्म नहीं होगा।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में पूर्व पुलिस अधिकारी की हत्या को लेकर कहा कि हम भारत का हिस्सा थे, हैं और रहेंगे। अगर हमें आतंकवाद को खत्म करना है तो कोई ऐसा रास्ता ढूंढना पड़ेगा, जिससे इसकी जड़ों को खत्म किया जा सके। हमारी सरकार को यह सोचना चाहिए कि सुरक्षा बलों या पुलिस के जरिये आतंकवाद को खत्म नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : आख‍िर क्‍या चाहता है पाक‍िस्‍तान? ड्रोन से भारत में ग‍िराए ग्रेनेड, IEDs और कैश

विज्ञापन

आम लोगों को निशाना बना रहे आतंकी

आतंकियों ने रविवार को पूर्व पुलिस अधिकारी को अपना निशाना बनाया है। आतंकवादियों ने बारामूला में पूर्व पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इससे पहले भी आतंकियों ने टारगेट किलिंग की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। उन्होंने मई के महीने में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने पिछले दिनों कश्मीर में रह रहे बाहरी लोगों को भी अपना निशाना बनाया था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत कई आतंकियों को मार गिराया था।

विज्ञापन

राजौरी में भी किया था हमला

पिछले दिनों आतंकियों ने राजौनी में सुरक्षा बलों की दो गाड़ियों पर अचानक से हमला बोल दिया था। इस घटना में सेना के 4 जवान शहीद हो गए और दो घायल हो गए। इसके बाद सेना के जवान पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान चला रहे हैं, लेकिन अभी तक आतंकी नहीं पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि सेना की गाड़ी पर अटैक करने के बाद आतंकी जंगल में छिप गए हैं। आतंकियों को बिल से निकालने के लिए जमीन और आसमान से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola