Indian Army Vehicle Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। आतंकियों ने गुरुवार शाम को सेना की गाड़ी पर फायरिंंग की थी। इस हमले में तीन जवान मौके पर ही शहीद हो गए जबकि 3 अन्य घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार चौथे जवान ने भी अस्पताल में मौत से जंग लड़ने के बाद देर रात दम तोड़ दिया था।
सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह राजौरी जिले के डेरा की गली इलाके जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया। उधर, जनरल ऑफिस कमांडिंग (GOC) 16 कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुंछ की ओर रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर ये आतंकवादी हमले हुए थे। पुंछ जिले के सुरनकोट तहसील में बफलियाज पुलिस स्टेशन मंडी रोड पर जा रहे सेना के वाहन को टारगेट कर हमला किया गया। जवान कल शाम से इलाके में चल रहे आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान में हिस्सा लेने जा रहे थे।
घायल जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकी घात लगाकर हमला कर रहे हैं। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान किश्तवाड़ पुलिस ने एक आतंकी परवेज अहमद उर्फ हारिस को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आतंकवादी को पिछले 18 साल से भारतीय पुलिस तलाश रही थी। आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई कर दी है। पुलिस और सेना की कार्रवाई जारी है।
सुरक्षा हुई कड़ी
इस घटना के बाद जम्मू कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी आने-जाने वाहनों की जांच की जा रही है। राजौरी और पुंछ जिले में सेना पर यह हमला अक्टूबर 2021 के बाद से छठा हमला है। पीर पंजाल रेंज में अब तक हुए 6 हमलों में 29 सेना के जवान अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें दो कैप्टन और दो जेसीओ शामिल हैं। सेना की ओर से अभी तक शहीद और घायल जवानों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर से 370 हटने पर सुप्रीम मुहर
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
7 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
9 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
10 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
10 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
11 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
11 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
12 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines