Telangana tunnel collapse rescue operation: तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में शनिवार को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल परियोजना के तहत बनाई जा रही सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, इससे 8 लोग सुरंग में फंस गए। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। भारतीय सेना, एनडीआरएफ और विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। बचाव अभियान में जुटे एक कर्मी ने बताया कि सुरंग के अंदर जाना संभव नहीं है, क्योंकि घुटनों तक कीचड़ भरा है। हमें कोई दूसरा रास्ता बनाना होगा।
पीएम मोदी ने ली जानकारी
मामले में तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के जोशीमठ में पिछले साल हुई सुरंग दुर्घटना में काम करने वाले विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा एनडीआरएफ और सेना की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने सुरंग में ताजी हवा अंदर भेजने की व्यवस्था की है। पीएम मोदी ने तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी से फोन पर बातचीत कर हादसे की जानकारी ली।
ये भी पढ़ेंः पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, 13 राज्यों में गरज के साथ बारिश के आसार; जानें आपके शहर के मौसम का हाल
जानें कैसे हुआ हादसा?
बता दें कि टनल में दो इंजीनियर, दो ऑपरेटर और चार मजदूर जिसमें यूपी, झारखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लोग शामिल हैं। पीटीआई के अनुसार शनिवार सुबह 50 से अधिक लोग सुरंग के अंदर गए। वे टनल में 14 किलोमीटर तक पहुंचे थे इस दौरान टनल का एक हिस्सा ढह गया। मशीन के आगे चल रहे 8 लोग ढह गए। जबकि मशीन के पीछे चल रहे 42 लोग बाहर भाग आए। बाहर आए मजदूरों ने बताया कि अचानक पानी के साथ मिट्टी बहकर आने लगी और भरभराकर जोर की आवाज से टनल की छत गिर गई। फिलहाल ड्रोन के जरिए हालात का जायजा लिया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः SLBC Tunnel: सुरंग में फंसे 8 मजदूरों को बचाने उतरी भारतीय सेना, पीएम मोदी से सीएम रेड्डी की क्या हुई बात?
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
19 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
36 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
50 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
56 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines