Telangana New CM Revanth Reddy oath Ceremony : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। तीन राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तो तेलंगाना में कांग्रेस और मिजोरम में जेडपीएम को जीत मिली है। बीजेपी हाईकमान की ओर से अभी तक तीनों राज्यों के लिए सीएम के नाम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना की कमान सौंप दी है। रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। पहली बार इस राज्य में 64 सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस अपनी सरकार बना रही है, जबकि केसीआर की पार्टी बीआरएस को 39 सीटें और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद के लिए रेवंत रेड्डी के नाम की घोषणा की। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन आज दोपहर 1.04 बजे रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री रपद की शपथ दिलाएंगी।
यह भी पढ़ें : तेलंगाना के नए CM Revanth Reddy ने कैसे हिलाया KCR का किला, तोहफे में सांसद को मुख्यमंत्री पद मिला
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
शपथ ग्रहण समारोह में ये दिग्गज होंगे शामिल
रेवंत रड्डी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हैदराबादा पहुंच गए हैं। वहीं, हैदराबाद पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस की जीत पार्टी की नीतियों की जीत है। यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे की जीत है। यह रेवंत रेड्डी के संघर्ष की जीत है। वहीं, सीपीआई महासचिव डी राजा, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शिरकत करेंगे। इसके साथ कई और भी दिग्गज नेता भी इस समारोह के गवाह बन सकते हैं। तेलंगाना पुलिस ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
ये बन सकते हैं डिप्टी सीएम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के निर्वाचित विधायक मल्लू भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। वे भी रेवंत रेड्डी के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर सकते हैं। आपको बता दें कि वे पिछली विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता थे।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines