Telangana Accident News: तेलगांना में एक चलती बुलेट में आग लग गई। राजधानी हैदराबाद में हुए इस हादसे में 7 लोग झुलस गए। दो युवक बाइक पर जा रहे थे। अचानक आग लगने के कारण दोनों एकदम चलती बाइक से ही नीचे कूद गए। बाइक में आग का पता सबसे पहले ड्राइवर को लगा। अचानक तपिश महसूस होने के बाद वह एकदम घबरा गया। जिसके बाद उसने छलांग लगा दी। जो युवक पीछे बैठा था, वह भी तुरंत सावधान हो गया।
उसके गिरने के बाद बाइक भी सड़क पर गिर गई। जैसे ही लोगों ने देखा, वे तुरंत मिट्टी और पानी लेकर आए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग तब तक पेट्रोल टैंक तक फैल चुकी थी। जिसके बाद टैंक में ब्लास्ट हो गया। सभी मौजूद 7 लोग इसके कारण झुलस गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इनको अस्पताल में दाखिल करवाया। बुलेट में लगी आग पर भी किसी तरह काबू पाया गया। पुलिस को भी मौके पर फोन कर लोगों ने बुलाया।
यह भी पढ़ें:अयोध्या में बन रही मस्जिद को लेकर बोले ओवैसी, ‘मैं कभी मुड़ कर ना देखूं…’
एक साल पहले हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में भी भीषण आग लगी थी। आग के कारण अपार्टमेंट में फंसे 9 लोगों की जान चली गई थी। 3 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया था। बताया गया था कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक गैराज है। जिसमें एक कार को रिपेयर किया जा रहा था। इसी दौरान आग की चिंगारियां केमिकल ड्रम पर गिर गई थी। जिसके कारण आग भड़क गई और चार मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया था।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सटे सिकंदराबाद में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस इलाके के एक इलेक्ट्रिक शोरूम में भीषण आग लगी थी। लेकिन 8 लोग आग में फंस गए थे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM के छोड़ने के आदेश
1 hr agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
3 hrs agoLIVE: यूट्यूबर ध्रुव राठी को रिहा किया गया, दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
13 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
13 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
14 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines