Telangana Home Minister Mahmood Ali Slaps Security Guard: मुझे माफ कीजिए, मुझे खेद है कि ऐसी घटना हुई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है…मुझे उम्मीद है कि इसे दोबारा कभी नहीं दोहराया जाएगा।’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री कल्वाकुंतला चन्द्रशेखर राव की बेटी कविता ने मीडिया के सामने माफी मांगते हुए गृहमंत्री महमूद अली द्वारा सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारे जाने पर अपनी सफाई दी। कविता 2 दिन के लिए यूनाइटेड किंगडम की यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने वायरल वीडियो देखा और उसके बाद मामले में अपना पक्ष रखा।
<
>
गुलदस्ता नहीं दिया तो मार दिया थप्पड़
दरअसल, तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह अपने गनर को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पशुपालन मंत्री टी श्रीनिवास यादव के बर्थडे सेलिब्रेशन का है, जिमसें शिरकत करने आए गृहमंत्री महमूद अली गले लगकर टी श्रीनिवास यादव को बधाई देते हैं। उसके बाद वे गुलदस्ता लेने के लिए अपने गनर की ओर मुड़ते हैं, लेकिन उसके हाथ में बुके नहीं था। यह देखकर झल्लाए मंत्री ने उसे थप्पड़ मार दिया।
यह भी पढ़ें: Goa: समुद्र तटीय दुकानों के लिए ‘मछली करी-चावल’ बेचना अनिवार्य; पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे
इस्तीफे और कानूनी कार्रवाई की मांग
गृहमंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी भाजपा ने मंत्री की आलोचना करते हुए उनका इस्तीफा मांग लिया और कहा कि एक गृह मंत्री होने के नाते उन्होंने अहंकार में आकर उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मार दिया। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। गृह मंत्रालय संभालने वाले डिप्टी CM के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाना चाहिए। DGP को महमूद अली के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी और मामला दर्ज करना होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने भी इस घटना की आलोचना की।
संबंधित खबरें
दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
52 mins agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
1 hr ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
3 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoLIVE: '3 महीने में करवाएं पंचायत चुनाव...', इलाहाबाद HC का बड़ा आदेश
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines