Telangana Factory Blast: तेलंगाना में आज सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट सुबह करीब 7 बजे हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर जान बचाते हुए बाहर निकल आए, लेकिन जो लोग निकल नहीं पाए, वे बुरी तरह झुलस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में केमिकल रिएक्टर में ब्लास्ट हुआ है, जिससे फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री से धुंआ निकलते देखकर ग्रामीण भी मौके पर जुटे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियों ने मौके पर आकर आग बुझाई। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचायज्ञ गया है। हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में हुआ है।
अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में हुआ था ब्लास्ट
बता दें कि गत 16 जून को उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में भी एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे कि अचानक धमाका हो गया। घटना में 4 महिला मजदूरों की मौत हुई थी। जान गंवाने वाली एक महिला तो नौकरी पर पहले दिन आई थी। हादसे में करीब 9 लोग घायल भी हुए थे। नाजुक हालत होने पर 4 घायलों को मेरठ अस्पताल रेफर किया गया है। धमाके के बाद घायलों का एक वीडियो भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में इतना जोरदार धमाका हुआ था कि फैक्ट्री की इमारत मलबे का ढेर बन गई। टीनशेड तक उड़ गए। शवों की हालत इनती खराब हो चुकी थी कि पहचान तक नहीं हो पाई। पुलिस ने धमाके का केस दर्ज कर लिया गया है।
दूर तक लोगों ने देखा धुएं का गुबार
बता दें कि धमाका होने के बाद फैक्ट्री में आग लग गई थी और केमिकल जाने के बाद उठे काले धुएं से आसमान भर गया था। लोगों ने दूर तक काले धुएं का गुबार देखा। फैक्ट्री हैदराबाद शहर से कुछ ही दूरी पर बनी हुई है। जिस समय धमाका हुआ, कई लोग फैक्ट्री के अंदर थे, लेकिन जहां धमाका हुआ, वहां काम कर रहे लोगों ने जान गंवा दी। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों के निवासी थे।
संबंधित खबरें
अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, UP सरकार बोली- अधिकारियों ने उड़ाए पैसे
7 mins agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 hr agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
1 hr ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
4 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
6 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
13 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines