Telangana Blast : तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक ग्लास फैक्ट्री में शुक्रवार को जोरदार विस्फोट गया, जिससे आग लगी। इस घटना से फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं।
यह घटना हैदराबाद से लगभग 55 किमी दूर शादनगर की है। साउथ ग्लास फैक्ट्री के एक टैंक में शाम करीब 4.30 बजे विस्फोट हो गया। ब्लास्ट के चलते पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई, जिससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान किसी ने पुलिस और दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : तेलंगाना में बकरीद से पहले विवाद, दो पक्षों की झड़प पर क्या बोले नजरबंद बीजेपी विधायक?
बचाव कार्य में जुटा प्रशासन
सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी बचाव कार्य में जुट गए। फैक्ट्री में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 5 मजदूरों की जान चली गई, जबकि 15 लोग झुलस गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, अभीतक घटना के कारण का पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें : ‘काला कोबरा हैं प्रधानमंत्री मोदी, फिर डसेंगे…’, ये क्या कह गए तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी?
यूपी-बिहार, ओडिशा के मजदूर करते हैं काम
बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में यूपी, बिहार और ओडिशा के मजदूर काम करते हैं। अभी मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को बात की और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। सीएम कार्यालय ने कलेक्टर और राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों के अफसरों को आदेश दिया।
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines