Telangana BRS MP Kotha Prabhakar Reddy stabbed in stomach during campaign in Siddipet: तेलंगाना से बड़ी खबर है। यहां प्रचार के लिए निकले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सांसद एम प्रभाकर रेड्डी पर कातिलाना हमला हुआ। सिद्दीपेट में वोट मांगने के दौरान भीड़ में खड़े एक शख्स ने प्रभाकर के पेट में चाकू घोंप दिया। यह देख आसपास खड़े समर्थकों ने हमलावर को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में हुई। सांसद को गजवेल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि सांसद प्रभाकर सुरक्षित हैं।
घटना के बाद जब सांसद प्रभाकर को अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस वक्त का वीडियो सामने आया है। प्रभाकर रेड्डी एक कार में बैठे हुए थे। वे अपने पेट पर लगे चाकू के घाव को दबाते नजर आए।
देखिए VIDEO…
केसीआर के खास हैं प्रभाकर
सांसद प्रभाकर तेलंगाना के सीएम मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का विश्वासपात्र माना जाता है। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होगा। सांसद प्रभाकर को पार्टी ने दुब्बाक विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा है। प्रभाकर ने 2014 के चुनाव में बीआरएस के टिकट पर मेदक सीट से चुनाव जीता था। केसीआर द्वारा मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी सीट छोड़ने के बाद 2014 में वह इस निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बने। उन्हें हाल ही में दुब्बाक से उम्मीदवार घोषित किया गया था। वह भारतीय जनता पार्टी के रघुनंदन राव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
आरोपी हिरासत में, चल रही जांच
सिद्दीपेट कमिश्नर एन श्वेता ने बताया कि सांसद प्रभाकर रेड्डी सुरक्षित हैं। घटना दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में हुई. उन्हें गजवेल ले जाया गया है। कथित आरोपी हिरासत में है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: देश का सबसे बड़ा डेटा लीक! 81 करोड़ लोगों की डिटेल्स को लेकर बड़ा दावा, जानिए पूरा मामला
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
6 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
8 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
9 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
10 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
10 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
11 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
11 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
12 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines