Telangana Assembly Elections 2023 BJP Candidate List: तेलंगाना भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पहली लिस्ट में 52 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, जिसमें तीन सांसद हैं। बता दें कि अगले महीने तेलंगाना समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में 5 से अधिक सांसदों को टिकट दिया है।
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर निलंबन रद्द किए जाने के बाद भाजपा ने टी राजा सिंह को गोशमहल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया है। पार्टी की ओर से जिन तीन सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा गया है, उनमें संजय कुमार बंदी, बापू राव सोयम और अरविंद धर्मपुरी शामिल हैं।
संजय कुमार बंदी करीमनगर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे, जबकि बापू राव सोयम, बोथ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अरविंद धर्मपुरी कोरुतला विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे।
मुख्यमंत्री KCR को टक्कर देंगे एटाला
भारत राष्ट्र समिति के पूर्व सदस्य राजेंद्र एटाला को दो सीटों से चुनावी मैदान में उतारा गया है। एटाला हुजूराबाद और गजवेल समेत दो निर्वाचन क्षेत्रों से मैदान में उतरेंगे। बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर यानी चंद्रशेखर राव गजवेल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर चुनावी मुकाबला एटाला बनाम केसीआर होगा।
पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को घोषित की थी पहली सूची
बता दें कि तेलंगाना कांग्रेस ने पिछले हफ्ते यानी 15 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी। राज्य के 119 विधानसभा सीटों में से 55 सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। पार्टी ने तेलंगाना कांग्रेस के चीफ अनुमुला रेवंत रेड्डी को कोडंगल से चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि तेलंगाना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी को हुजूरनगर से टिकट दिया गया है।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होंगे और परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 35,356 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिसमें शहरी क्षेत्रों में 14,464 और ग्रामीण क्षेत्रों में 20,892 मतदान केंद्र होंगे।
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
3 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
5 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines