Telangana Election 2023: बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सिद्दीपेट जिले में अपने गजवेल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद वे एक खुली छत वाले वाहन में मैदान के चारों ओर घूमे तथा इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और वहां एकत्र लोगों को शुभकामनाएं दी।
30 नवंबर को होगा मतदान
बता दें कि बीजेपी विधायक एटाला राजेंदर, पूर्व बीआरएस नेता, गजवेल में केसीआर को टक्कर दे रहे हैं, जबकि कांग्रेस ने थुमकुंटा नरसा रेड्डी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस बीच, चंद्रशेखर राव भी कामारेड्डी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, प्रदेशाध्यक्ष को दो सीटों से मैदान में उतारा
दो बार जीत चुके हैं
अपने नामांकन के दौरान चंद्रशेखर राव हेलिकॉप्टर से गजवेल पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर को अपना पर्चा सौंपा। राव इससे पहले दो बार गजवेल से जीत चुके हैं। चंद्रशेखर राव ने चार नवंबर को सिद्दीपेट जिले के कोनैपल्ली में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचकर चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले विशेष पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान उन्होंने अपना नामांकन पत्र मंदिर के गर्भगृह में रखकर पूजा भी की थी।
28 नवंबर को करेंगे अंतिम जनसभा
चंद्रशेखर राव दिवाली के बाद 13 नवंबर से अपनी चुनावी यात्राएं फिर से शुरू करेंगे। वह चुनाव के मद्देनजर 13 से 28 नवंबर के बीच आयोजित 54 ‘प्रजा आशीर्वाद’ बैठकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 28 नवंबर को गजवेल में अपनी अंतिम चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि चंद्रशेखर राव ने 2014 और 2018 में भी गजवेल से जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने 2018 में 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से कांग्रेस के वी प्रताप रेड्डी को हराया था। वहीं, 2014 में भी प्रताप रेड्डी ने केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में भी उन्हें करीब 20,000 मतों के अंतर से शिकस्त मिली थी।
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines