Train with High Loss for Indian Railways: भारतीय रेल नेटवर्क का नाम दुनिया के सबसे बड़े रेल रूट की लिस्ट में शुमार है। भारतीय रेलवे हर दिन 12,817 ट्रेनों को ऑपरेट करता है, जिसमें 23 मिलियन यानी 2 करोड़ 30 लाख लोग सफर करते हैं। देश के हर हिस्से को आपस में जोड़ने वाले इस रेल नेटवर्क की काफी मांग है। इससे भारतीय रेलवे को अच्छा-खासा रेवन्यू मिलता है। रेलवे के अनुसार बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ट्रेन है। 2022-23 में इस ट्रेन से भारतीय रेलवे ने 176 करोड़ की शानदार कमाई की थी। हालांकि एक ट्रेन की वजह से भारतीय रेलवे को करोड़ों का नुकसान हो गया है।
क्या है ट्रेन का नाम?
ये ट्रेन कोई और नहीं बल्कि अक्सर सुर्खियों में रहने वाली तेजस एक्सप्रेस है। जी हां, दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस के कारण भारतीय रेलवे को 62 करोड़ से ज्यादा का घाटा झेलना पड़ा है। पिछले तीन सालों में इन दोनों ट्रेनों की वजह से रेलवे को कुल 628800000 रुपये का नुकसान हुआ है। भारतीय रेलवे ने 2019 में तेजस की जिम्मेदारी IRCTC को सौंपी थी। मगर रेलवे के प्राइवेटाइजेशन का यह मॉडल फेल साबित हो रहा है।
यह भी पढ़ें- भारत में बार-बार डिरेल क्यों हो रहीं ट्रेनें? पाकिस्तान से जुड़े तार
रोज 200-250 सीटें खाली
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2022 में IRCTC ने दोनों तेजस ट्रेनों से नुकसान होने के संकेत दिए थे। दिल्ली से कानपुर के रास्ते लखनऊ जाने वाली तेजस एक्सप्रेस से रेलवे को 27.52 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह पैसेंजर्स का न होना है। लखनऊ से दिल्ली के बीच में चक्कर लगाने वाली इस ट्रेन की 200-250 सीटें खाली रहती हैं। आलम यह है कि हफ्ते में 6 दिन चलने वाली तेजस अब हफ्ते के 4 दिन ही चलती है।
क्या है घाटे की वजह?
खबरों के अनुसार दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस की 200-250 सीटें रोज खाली रहती हैं। इसकी 2 बड़ी वजहें सामने आ रही हैं। पहला राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनें कम दाम में तेजस से बेहतर सुविधाएं देती हैं। तेजस का टिकट काफी महंगा भी है। ऐसे में शताब्दी और राजधानी में रिजर्वेशन न मिलने पर ही लोग तेजस का रुख करते हैं। दूसरा कारण कोविड-19 लॉकडाउन बताया जा रहा है।
कोरोना लॉकडाउन से हुआ नुकसान
दरअसल 2019 में जब पहली बार तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई, तो पहले ही साल ट्रेन ने 2.33 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। हालांकि अगले साल कोरोना ने दस्तक दी और देश में लॉकडाउन लग गया। 2021 में तेजस की वजह से रेलवे को 16.69 करोड़ का नुकसान हुआ, तो 2022 में 8.50 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ गया। वहीं पिछले साल तेजस एक्सप्रेस 27 करोड़ के घाटे में रही।
यह भी पढ़ें- One Nation One Election की 5 बड़ी चुनौतियां, इनसे कैसे निपटेगी मोदी सरकार?
संबंधित खबरें
'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
15 mins ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
2 hrs agoLIVE: INDIA ब्लॉक मार्च के समर्थन में जुटे हिमाचल-हरियाणा कांग्रेस नेता
2 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
3 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
11 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
12 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
13 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
14 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
16 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines