हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'सना जावेद को भी तलाक देंगे शोएब', सानिया मिर्जा के डिवोर्स पर जानी-मानी लेखिका का रिएक्शन

Taslima Nasreen On Divorce Of Sania Mirza And Shoaib Malik: प्रसिद्ध लेखिका और इस्लाम की आलोचक तसलीमा नसरीन ने सानिया मिर्जा को छोड़ सना जावेद से शादी करने वाले शोएब मलिक की कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन
Taslima Nasreen

Taslima Nasreen reaction on divorce of Sania Mirza and Shoaib Malik : भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक के तलाक और शोएब की सना जावेद के साथ शादी की खबरों ने सबको चौंका दिया है। अब बांग्लादेश की लोकप्रिय लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है।

तसलीमा नसरीन ने कहा कि शोएब मलिक इस्लाम में भरोसा करते हैं, उन्हें तलाक लेने की जरूरत भी नहीं है और वह एक समय में चार पत्नियां रख सकते हैं। नसरीन ने कहा कि मुझे लगता था कि सानिया और शोएब की जोड़ी खुशहाल थी। लेकिन मैं गलत थी। उन्होंने हैरत जताते हुए कहा कि सानिया मिर्जा जैसी बुद्धिमान लड़की ने कैसे इतने खराब लड़के से शादी कर ली!

शोएब को लेकर तसलीमा नसरीन ने जताई कुछ ऐसी उम्मीद

उन्होंने आगे कहा कि मुझे ऐसा लगता है शोएब मलिक एक दिन सना जावेद को भी तलाक दे देंगे फिर किसी और से शादी कर लेंगे। इसके बाद वह उसे भी तलाक देकर किसी और से निकाह कर लेंगे। उन्हें तो तलाक देने की जरूरत भी नहीं है। वह चार शादियां तो बिना तलाक के भी कर सकते हैं। बता दें कि नसरीन इस्लाम की कट्टर आलोचक मानी जाती हैं।

कुछ महीने पहले हो चुका सानिया-शोएब का कानूनी तलाक

शोएब मलिक ने शनिवार को पाकिस्तान की लोकप्रिय एक्ट्रेस सना जावेद के साथ शादी का ऐलान किया था। इसके बाद शोएब और सानिया के तलाक की बात उठने लगी थी। अब सानिया के परिवार से स्पष्ट कर दिया है कि सानिया और शोएब का तलाक कानूनी रूप से कुछ महीने पहले ही हो चुका है। सानिया मिर्जा ने शोएब को नए सफर के लिए शुभकामना भी दी है।

ये भी पढ़ें: शोएब के Extra Marital Affairs से तंग थीं सानिया मिर्जा

ये भी पढ़ें: Sania Mirza से कितनी कम Shoaib Malik की नेटवर्थ

ये भी पढ़ें: Sania Mirza की तरह Sana Javed की जड़ें भी भारत में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें