Tamizhagam Row: तमिलनाडु में तमिझगम विवाद के बीच मंगलवार को पश्चिमी चेन्नई में ‘गेट आउट रवि’ वाले पोस्टर देखे गए। बता दें कि सोमवार को विधानसभा की कार्रवाई के दौरान राज्यपाल आरएन रवि ने सुझाव दिया था कि प्रदेश का नाम ‘तमिलनाडु’ के बजाय ‘तमिझगम’ अधिक उपयुक्त नाम होगा। राज्यपाल के इस सुझाव के बाद विवाद खड़ा हो गया। आज ‘#Getout Ravi’ शब्दों वाले कई पोस्टर तमिलनाडु के पश्चिम चेन्नई में वल्लुवर कोट्टम और अन्ना सलाई क्षेत्रों में देखे गए।
राज्यपाल की टिप्पणी पर मचे बवाल के बीच पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर ‘#Getout Ravi’ टॉप ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राज्यपाल उद्घाटन सत्र में अपने पारंपरिक अभिभाषण के लिए पहुंचे।
सोमवार को भी विधानसभा में हुआ था बवाल
सत्तारूढ़ द्रमुक और उसके सहयोगी दलों कांग्रेस और विदुथलाई चिरुथिगाल काची (वीसीके) के सदस्यों ने विधानसभा से वॉकआउट करने से पहले राज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। डीएमके विधायकों ने ‘बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा मत थोपें’ जैसे नारे लगाए।
डीएमके और सहयोगी दलों ने राज्यपाल के रुख का विरोध किया और उन पर भाजपा की वैचारिक स्थिति का समर्थन करने का आरोप लगाया। विधायकों ने कहा, ‘यह नागालैंड नहीं, यह गर्वित तमिलनाडु है।’ हालांकि हंगामे के बीच राज्यपाल रवि अपना अभिभाषण देते रहे। ट्रेजरी बेंच ने ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की।
कई विधेयक को लेकर राज्यपाल और सरकार आमने-सामने
सत्तारूढ़ डीएमके और राजभवन के बीच ऐसे कई विधेयकों को लेकर खींचतान चल रही है, जो राज्यपाल की स्वीकृति के लिए लंबित हैं, जिनमें ऑनलाइन जुआ और दांव-आधारित ऑनलाइन गेम शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि दिसंबर 2022 तक विधानसभा में पारित कुल 21 विधेयक राजभवन के पास लंबित हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
36 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
42 mins ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
1 hr ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
9 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
14 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
15 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines