हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, जिंदा जले 6 लोग; तमिलनाडु के विरुधनगर में हादसा

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर में आज फिर पटाखे बनाने वाली एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो चुकी है। धमाका होते ही भयंकर आग भड़की, जिसमें पूरा कमरा जलकर राख हो गया और उसमें काम कर रहे लोग भी चपेट में आ गए।

विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से भड़की आग।

Fireworks Factory Blast: तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में आज भीषण विस्फोट हुआ, जिससे भड़की आग में जिंदा जलकर 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में हुआ। फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई लोग काम कर रहे थे, जो आग की चपेट में आए। अभी तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं।

बाकी लोगों की तलाश जारी है, क्योंकि धमाका होने से पूरी फैक्ट्री भरभराकर गिर गई। हादसे की पुष्टि फायर ब्रिगेड अधिकारी ने दी। शक है कि धमाका विस्फोटक केमिकल को मिलाने की प्रक्रिया के दौरान हुआ। फैक्ट्री के जिस कमरे में धमाका हुआ, वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। धमाके की आवाजा सुनते ही गांवभर के लोग मौके पर जुट गए।

यह भी पढ़ें:व्हाट्सऐप पर डील, मुजरा-डांस, शराब-गांजा…उदयपुर में रेव पार्टी मामले में चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

अब से पहले इलाके में हो चुके 2 हादसे

बता दें कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में ही अब से पहले 2 पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट होने से हादसे हो चुके हैं। दोनों हादसों में 12 महिलाओं समेत 14 लोगों की मौत हो गई थी। यह हादसे रंगापलयम इलाके की पटाखों के नमूनों की जांच के दौरान हुए थे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिजनों के लिए 3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए एक लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था।

रंगापलयम की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मलब से 7 शव मिले थे, जिनकी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस जांच में सामने आया है कि विरुधुनगर में बिना लाइसेंस के पटाखा फैक्ट्रियां चल रही हैं। इनमें हादसे होने के बावजूद लोगों ने सबक नहीं लिया है और पुलिस-सरकार भी इन अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती। इसलिए आए दिन इन फैक्ट्रियों में धमाके होने से हादसे हो रही हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:मां-4 बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट डराने वाली, जानिए दरिंदे बाप-बेटे ने मिलकर कैसे पांचों को मारा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola