तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इससे पहले तमिलनाडु में भाजपा और AIADMK के बीच अलायंस हो गया। इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेन्नई में गठबंधन की घोषणा की। अमित शाह और एडप्पादी के. पलानीस्वामी की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि AIADMK और भाजपा नेताओं ने फैसला किया है कि AIADMK, भाजपा और सभी गठबंधन दल तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव NDA के तहत एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने एनडीए गठबंधन पर कहा कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर AIADMK नेता एडप्पादी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।
यह भी पढ़ें : चुनावी राज्यों के लिए कितनी तैयार है BJP? अमित शाह का ‘मेगा प्लान’ आया सामने
सही समय पर होगा सीटों का बंटवारा : अमित शाह
अमित शाह ने भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन पर कहा कि सीटों का बंटवारा और सरकार बनने के बाद मंत्रालयों का बंटवारा सही समय पर दोनों पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक कर फैसला किया जाएगा। तमिलनाडु में डीएमके वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सनातन धर्म और तीन भाषा नीति जैसे मुद्दे उठा रही है।
अमित शाह ने डीएमके सरकार पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि आगामी तमिलनाडु चुनाव में लोग डीएमके के भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था के मुद्दों, दलितों और महिलाओं पर अत्याचारों पर वोट देंगे। डीएमके सरकार ने 39,000 करोड़ रुपये का शराब घोटाला, रेत खनन घोटाला, ऊर्जा घोटाला, ईएलसीओटी घोटाला, परिवहन घोटाला, मनी लॉन्ड्रिंग घोटाला किया, ऐसे कई अन्य घोटाले हैं, जिनके बारे में डीएमके को तमिलनाडु के लोगों को जवाब देना चाहिए। यहां के लोग उदयनिधि और स्टालिन से जवाब मांग रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘हथियार डालकर मुख्य धारा में लौट आए…’, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह?
संबंधित खबरें
पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
27 mins agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
53 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
3 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
5 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
5 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
5 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines