हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Tamil Nadu के कई हिस्सों में भारी बारिश, तिरुवन्नामलाई, इरोड में जलभराव, देखें Video

Heavy rain in Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई और इरोड के कुछ हिस्सों में जलभराव देखा गया है। इससे आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Heavy rain in Tamil Nadu: तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण इलाके में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सामने आए विजुअल में देखने को मिल रहा है कि मुख्य सड़क से लेकर घर के अंदर तक पानी भर चुका है। तिरुवन्नामलाई और इरोड के कुछ हिस्सों में जलभराव देखा गया है। इससे आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एएनआई के अनुसार, सोमवार को देर रात तिरुवन्नामलाई के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। अरणी में लगातार हो रही बारिश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी बारिश के कारण सड़क पर आवागमन कम हो गई है। वहीं, सड़क पर जल भराव भी देखने को मिला।

इरोड के कुछ हिस्सों में घर में घुसा पानी

लगातार हो रही बारिश का प्रभाव इरोड में भी देखा गया है। भारी बारिश के कारण इरोडे के कुछ हिस्सों में जलभराव देखा गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क से लेकर घर के अंदर तक पानी घुस चुका है और जल भराव की समस्या खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में प्रदूषण के बीच ऑड-ईवन की वापसी, केंद्र सरकार ने लाॅन्च किया सस्ता ‘भारत’ आटा

 

10 नवंबर तक भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD) ने 10 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने 8 नवंबर तक तमिलनाडु के कई जिलों में छिटपुट भारी बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

7 नवंबर को मौसम विभाग ने नीलगिरी, इरोड, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, थेनी, डिंडीगुल, सलेम, करूर, नमक्कल, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, मदुरै, पुदुकोट्टई, शिवगंगई, रामनाथपुरम, विरुधुनगर और तूतीकोरिन में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, आईएमडी के अनुसार, 8 नवंबर को नीलगिरी, इरोड, कोयंबटूर और तिरुप्पुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें