Supreme Court Gets three New Judges: गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को तीन नए जज मिले हैं। नए जजों को सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने डीवाई चंद्रचूड़ ने शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले ये तीनों नए जज जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और संदीप मेहता हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नए न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की थी।
शपथ लेने वाले जज
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जिन जजों ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली हैं उनमेंं दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता का नाम शामिल है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के लिए केंद्र से पदोन्नत करने की सिफारिश की गई थी। कथित तौर पर बुधवार को केंद्र सरकार ने सिफारिश को मंजूरी दे दी।
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत वाले कॉलेजियम ने उनके नामों की सिफारिश करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में मामलों का भारी बैकलॉग है और लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए लंबित मामलों के कारण न्यायाधीशों पर काम का बोझ काफी बढ़ गया है।
ये भी पढ़ेंः अवैध मानव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अमित शाह ने NIA को दी बधाई, बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित
वर्तमान में 31 न्यायाधीश कर रहे थे कार्य
भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कुल 34 न्यायाधीशों होते हैं लेकिन वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट 31 न्यायाधीशों के साथ कार्य कर रहा था। अब तीन नए जज मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट 34 न्यायाधीशों की पूरी क्षमता के साथ कार्य करेगा।
नए जजों की सिफारिश में कहा गया है, “सुप्रीम कोर्ट में मामलों का भारी बैकलॉग है। लंबित मामलों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए, न्यायाधीशों का कार्यभार काफी बढ़ गया है। उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए, यह सुनिश्चित करना आवश्यक हो गया है कि न्यायालय में पूर्ण रूप से कार्यरत न्यायाधीश हों। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, कॉलेजियम ने नामों की सिफारिश करके सभी तीन मौजूदा रिक्तियों को भरने का निर्णय लिया है।”
संबंधित खबरें
PM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
1 hr ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
1 hr ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
3 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
5 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
6 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में कल आएगा कोर्ट का फैसला
6 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
14 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
15 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines