Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट को आज यानी शुक्रवार को दो और नए जज मिल गए। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस उज्जवल भूइयां और केरल हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एसवी भट्टी को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में पद की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली में शीर्ष अदालत के सभागार में हुआ, जिससे सीजेआई समेत न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 में से 32 हो गई। जस्टिस उज्जवल भूइयां का कार्यकाल 2 अगस्त 2029 तक, जबकि जस्टिस एसवी भट्टी 6 मई 2027 तक होगा।
केंद्र सरकार ने हाल ही में तेलंगाना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भुइयां और केरल के चीफ जस्टिस भट्टी को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट करने की मंजूरी दी थी। बुधवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से इसकी मंजूरी दे दी गई।
कौन हैं जस्टिस उज्ज्वल भुइयां?
2 अगस्त 1964 को गुवाहाटी में जस्टिस उज्जवल भूइयां का जन्म हुआ था। उनकी स्कूलिंग डॉन बॉस्को हाईस्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने गुवाहाटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी और गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से एलएलएम की डिग्री हासिल की।
30 मार्च 1991 को जस्टिस भूइयां ने प्रैक्टिस शुरू की। वे अपने पिता पिता सुचेंद्रनाथ भूइयां के साथ गुवाहाटी हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। जज बनने से पहले जस्टिस भूइयां 16 साल तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के स्टैंडिंग काउंसिल रहे।
जस्टिस भूइयां 17 अक्टूबर 2011 को गुवाहाटी हाई कोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त हुए और 20 मार्च 2013 को उन्हें परमानेंट जज बनाया गया। अक्टूबर 2019 में जस्टिस भूइयां बॉम्बे हाई कोर्ट में नियुक्त हुए। इसके बाद करीब 2 साल बाद उनका तेलंगाना हाई कोर्ट में ट्रांसफर हो गया। जस्टिस भूइयां यहां 28 जून 2022 को चीफ जस्टिस बने थे।
कौन हैं सरसा वेंकटनारायण भट्टी?
6 मई 1962 को आंध्र प्रदेश के चित्तूर में जन्मे जस्टिस एसवी भट्टी का पूरा नाम सरसा वेंकटनारायण भट्टी है। भट्टी ने बेंगलुरु के जगद्गुरू रेणुकाचार्य कॉलेज से कानून की डिग्री ली है। उन्होंने जनवरी 1987 में एडवोकेट के तौर पर प्रैक्टिस शुरू की थी। 12 अप्रैल 2013 को जस्टिस भट्टी आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त हुए।
जस्टिस भट्टी 14 अप्रैल 2023 को केरल हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त हुए और बाद में 1 जून को चीफ जस्टिस बन गए थे।
संबंधित खबरें
दिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
56 mins agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
1 hr agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
2 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
4 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
4 hrs agoबगावत, सीक्रेट मीटिंग, रो पड़े MLAs... क्या खतरे में उमर अब्दुल्ला सरकार?
5 hrs ago'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
6 hrs agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines