Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। दरअसल, सनी लियोन के पति डेनियल वेबर और उनके एक कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। अब याचिका दायर कर मामले को खत्म करने के लिए सनी लियोन ने मद्रास हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
अभी पढ़ें – Uunchai Box Office Collection Day 5: पांचवे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
जानकारी के मुताबिक, एर्नाकुलम जिले के रहने वाले इवेंट मैनेजर शियास कुंजुमोहम्मद ने सनी लियोन, उनके पति और एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दायर किया था। मामला एक शो से जुड़ा था जिसमें चार साल पहले सनी लियोन हिस्सा लेने वाली थीं।
अपनी याचिका में शियास कुंजुमोहम्मद ने आरोप लगाया कि सनी लियोन को कार्यक्रमों में आने और परफॉर्म करने के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया गया था, लेकिन अभिनेत्री शो में नहीं आई।
केरल पुलिस ने दर्ज किया है मामला
राज्य पुलिस की क्राइम ब्रांच विंग ने सनी लियोन, डेनियल वेबर और उनके कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से डिलीवरी) के तहत दंडनीय अपराध किए हैं।
सनी लियोन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि वह, उनके पति और उनके कर्मचारी आरोपों से निर्दोष हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं था। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता को कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अभिनेत्री और उनके पति एक लंबे समय से चले आ रहे मामले में फंस गए हैं, जो उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
UGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
16 mins agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
28 mins agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
1 hr agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
1 hr agoEC का 6 राज्यों में SSR को लेकर बड़ा ऐलान, 21 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 hrs ago'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
2 hrs agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
3 hrs ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
3 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines