नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई-30 और मिराज 2000 एयरक्रॉफ्ट आपस में टकराकर क्रैश हो गए। डिफेंस सूत्रों ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के मुरैना में वायुसेना का एक सुखोई-30 MKI और एक मिराज-2000 क्रैश हो गया है। दोनों एयरक्राफ्ट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। दोनों में से एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले और दूसरा राजस्थान के भरतपुर जिले में जा गिरा। वायुसेना और जिला प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।
प्रशासन ने कहा कि हादसे में घायल हुए दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि भरतपुर के पींगोरा गांव में गिरे मिराज के पायलटों की मौत हो गई है।
रक्षा सूत्रों ने कहा, “एक सुखोई -30 और मिराज 2000 विमान मध्य प्रदेश के मुरैना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।” IAF ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं।
और पढ़िए – राजास्थान के भरतपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, आगरा से भरी थी उड़ान
मुरैना एसपी ने कहा “दो जेट – मिराज और सुखोई- ने सुबह ग्वालियर से उड़ान भरी। भारतीय वायुसेना के अनुसार एक विमान में 2 पायलट थे, जबकि दूसरे में एक था। 2 को सुरक्षित बचा लिया गया, तीसरे के शरीर के अंग मिले।
IAF ने अपने बयान में कहा, ”भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए। विमान नियमित प्रशिक्षण मिशन पर थे। इसमें शामिल 3 पायलटों में से एक की जान चली गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।”
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
5 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
5 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
7 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
9 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines