आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश किया जाएगा। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष रणनीति बनाने में जुटा है। लोकसभा स्पीकर ने चर्चा के लिए 8 घंटे का समय निर्धारित किया है। अभी की स्थिति के आधार पर लोकसभा में सरकार आसानी से इस बिल को पारित करा सकती है। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों ने तीन लाइन का व्हिप सभी सांसदों के लिए जारी किया है। इस बीच कई मुस्लिम संगठन ऐसे भी हैं जो इस बिल का समर्थन कर रहे हैं। वक्फ बिल के समर्थन में उतरे भारतीय सूफी फाउंउेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कशिश वाारसी ने बिल को लेकर बड़ी बात कही है।
विरोध के पीछे कोई गहरा राज
कशिश वारसी ने बिल का विरोध कर रहे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लाॅ बोर्ड और जमीयत जैसे संगठनों का विरोध किया है। उन्होंने एआईएमआईएम के सांसद असदुदीन ओवैसी को लेकर कहा कि ये लोग वक्फ माफिया है। इनके विरोध के पीछे जरूर कोई गहरा राज है। जिन्होंने गरीब मुस्लिमों का हक मारा ऐसे लोगों के जेल जाने का वक्त आ गया है। वारसी ने आगे कहा कि जो बिल का विरोध कर रहे हैं। वे तब अच्छे लगते जब उन्होंने वक्फ की जमीनों पर हुए कब्जों को मुक्त कराया होता।
ये भी पढ़ेंः वक्फ बिल से क्यों नाखुश हैं मुसलमान? 5 पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद
माफियाओं ने जमीनों को बेच दिया
वारसी ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा वक्फ माफियाओं ने गरीब मुस्लिमों के लिए कहीं पर भी मकान नहीं बनाया। इसके अलावा स्कूल, हाॅस्पिटल भी नहीं बनाए। वक्फ माफियाओं ने बोर्ड की जमीनों को बेच दिया। वक्फ बोर्ड ने अब तक अपनी जेब भरने के सिवाय अब तक कोई काम नहीं किया। अगर वक्फ बोर्ड जमीनों को कब्जा मुक्त कराकर उनके लिए कुछ काम कराता तो ज्यादा अच्छा लगता।
हाॅस्पिटल और स्कूल बनने चाहिए
वारसी ने ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक वक्फ की जमीनों पर या तो कब्जा किया है या उनको बेच दिया। जो लोग विरोध कर रहे हैं उसके पीछे जरूर कोई गहरा राज है। सूफी संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि मैं वक्फ बिल का स्वागत करता हूं। वहीं सरकार से अपील करता हूं कि वक्फ बिल पारित होने के बाद मुस्लिमों के लिए काम हो। गरीब मुस्लिमों के लिए हाॅस्पिटल और स्कूल बनने चाहिए। गरीब मुस्लिमों को उनका हक मिले इसके लिए हम बिल का स्वागत करते हैं।
ये भी पढ़ेंः बिहार चुनाव में जेडीयू को हो सकता है नुकसान! जानें वक्फ बिल के पाॅलिटिकल साइड इफेक्ट
संबंधित खबरें
अनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
17 mins agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
52 mins agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
4 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
4 hrs agoLIVE: गुजरात के बनासकांठा पहुंचे PM मोदी, BBBRC के एनिमल फार्म का किया दौरा
4 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
13 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines