इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) को गगनयान मिशन में एक बड़ी सफलता मिली है. इसरो ने ड्रोग पैराशूट डिप्लॉयमेंट क्वालिफिकेशन टेस्ट को बड़ी ही बखूबी पास कर लिया है. ये परीक्षण चंडीगढ़ में मौजूद टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेटरी (TBRL) के RTRS फैसिलिटी में 18 और 19 दिसंबर 2025 को हुआ। इसरो ने इस बारे में जानकारी देते हुए खुशी जाहिर की.
क्यों जरूरी है क्रू मॉड्यूल सिस्टम?
ISRO के इस परीक्षण का मकसद क्रू मॉड्यूल में इस्तेमाल होने वाले ड्रोग पैराशूट के बारे में ये पता लगाना था कि वो अपना वक्त आने पर अपना काम कर पाएगा या नहीं. ड्रोग पैराशूट सिस्टम गगनयान की सबसे अहम कड़ी है, जो स्पेस से वापस आते हुए क्रू मॉड्यूल को संभालने और उसकी गति को सही लेवल पर बनाए रखता है. इसरो ने विषम परिस्थितियों में भी इसकी जांच की, जिसमें ये पूरी तरह खरा उतरा.
जानिए क्या है खास?
गगनयान क्रू मॉड्यूल के डीसेलेरेशन सिस्टम में 4 अलग -अलग तरह के कुल10 पैराशूट हैं. सबसे पहले खुलते हैं 2 एपेक्स कवर सेपेरेशन पैराशूट, जो पैराशूट कक्ष के सेफ्टी कवर हटाने का काम करते हैं. इसके बाद ड्रोग पैराशूट खुलते हैं , जो मॉड्यूल को स्टेबल बनाए रखते हैं और उसकी स्पीड कंट्रोल करते हैं. इसके बाद 3 पायलट पैराशूट डिप्लॉय किए जाते हैं ताकि तीन मुख्य पैराशूट बाहर आ सकें, इनका काम क्रू मॉड्यूल की स्पीड को और कम कर सेफ्टी के साथ लैंडिंग करवाना है.
क्या है सबसे बड़ी चुनौती?
गगनयान मिशन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि वो उसमें मौजूद यात्रियों को सुरक्षित वापस ला सके. जब क्रू मॉड्यूल पृथ्वी के वायुमंडल में एंट्री लेगा तो इसकी स्पीड को कंट्रोल करना किसी चुनौती से कम साबित नहीं होगा. इसीलिए इसरो ने परीक्षण के लिए रेलवे की पटरियों का इस्तेमाल किया है ताकि वो हर तरह की परिस्थिति को पार कर सके
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
3 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
5 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines