Gold Smuggling: बेंगलुरु में कस्टम विभाग के अधिकारियों ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) से 1.13 किलोग्राम सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने तस्करों के पास से 67 लाख रुपये के मूल्य का प्योर गोल्ड जब्त कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसके अलावा तमिलनाडु के त्रिची हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने सैनिटरी नैपकिन में 612 ग्राम सोने की तस्करी करने का भंडाफोड़ कर किया है। इसकी कीमत 37.58 लाख रुपये बताई जा रही है।
तस्करों ने सोने की स्मगलिंग करने में कर दी हद पार
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने ब्लाउस और सूखे मेवे से सोने की बड़ी खेप जब्त की। यहां पर अधिकारियों ने तीन अलग-अलग मामलों में 67 लाख रुपये मूल्य का 1.13 किलोग्राम सोना बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कौला लामपुर से आ रही एक भारतीय राष्ट्रीय महिला यात्री ने अपने ब्लाउज के पिछले हिस्से में आंतरिक अस्तर के कपड़े के नीचे लगभग 300 ग्राम सोने का पेस्ट छुपाया था।
सूखे मेवों के डिब्बे में की जारी जा रही थी तस्करी
वहीं, कुवैत से आ रहे एक पुरुष यात्री के पास सूखे मेवों के डिब्बे में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े छिपे हुए थे, जिनका वजन लगभग 250 ग्राम और कीमत 15 लाख रुपये थी। अधिकारियों ने सोने के साथ एक आईफोन भी जब्त किया है। इसके अलावा तीसरे मामले में मलेशिया से आ रही एक भारतीय महिला को 34 लाख रुपये कीमत के 578 ग्राम सोने के साथ पकड़ा गया।
सैनेटरी पैड्स से जब्त किया 37.58 लाख रुपये का सोना
इसके अलावा तमिलनाडु के त्रिची हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 612 ग्राम 24 कैरेट वाला प्योर सोना जब्त किया। जिसकी अनुमानित कीमत 37.58 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि ये सोना तस्कर सैनिटरी नैपकिन के भीतर छिपाकर ले जा रहे थे। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस मामले का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कस्टम विभाग के अधिकारी सैनिटरी नैपकिन में छिपे सोने को बरामद करते हुए देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैकपैक से 70 लाख रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई।
संबंधित खबरें
धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली, पटाखों से दिल्ली की हवा हुई ‘बहुत खराब'
2 hrs agoदिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
5 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
12 hrs ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
13 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
14 hrs agoLIVE: अब 'बाबा' को शानदार विदाई देने का समय आ गया है: अखिलेश
16 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
1 day agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
1 day agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
1 day ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines