हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केरल की यूनिवर्सिटी में हादसे की बड़ी वजह आई सामने, 4 छात्रों की गई थी जान

Stampede In Kerala’s University Latest Update: केरल की कोचीन युनिवर्सिटी में हुई भगदड़ के बाद हादसे को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। उधर हादसे में घायल हुए छात्रों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Stampede In Kerala's University Latest Update

Stampede In Kerala University Latest Update: केरल की कोचीन यूनिवर्सिटी में कल रात टेक फेस्ट के दौरान भगदड़ से 4 छात्रों की मौत हो गई। वहीं 60 से अधिक घायल हो गए। हेल्थ मिनिस्टर वीना जाॅर्ज ने कहा कि कलमासेरी स्थित मेडिकल में काॅलेज से 4 बच्चों को जब लाया गया था तो वे मृत थे।

इधर नगर निगम पार्षद प्रमोद ने कहा कि निकासी और प्रवेश एक ही गेट से होने के कारण भगदड़ मच गई। छात्र एक ही गेट से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। जो छात्र खड़ी सीढ़ियों से प्रवेश कर रहे थे, वे पहले गिरे और गेट पर भारी भीड़ ने उन्हें फिर से कुचल दिया।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के कोचीन यूनिवर्सिटी के ओपन एयर स्टेडियम में टेक फेस्ट इवेंट चल रहा था। इस दौरान परफाॅर्मेंस करने आई निखिता गांधी का गाना सुनने के लिए छात्र बड़े उत्सुक थे। इस दौरान कुछ बाहरी लोग भी कैंपस के अंदर आ गए। इस बीच बारिश होने लगी और भीगने से बचने के लिए लोग ऑडिटोरियम की ओर भागे। जिससे वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल घायलों को कलमासेरी स्थित मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जिला कलेक्टर एनएसके उन्मेश ने कहा कि 60 घायल छात्रों में से 2 की हालत गंभीर है। सभी अस्पतालों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola