Special protection in earthquake tremors: बीती रात नेपाल में 6.4 की तीव्रता से आए भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई राज्यों में महसूस किए गए। इन झटकों के दौरान कहीं लोग घबराकर घरों के बाहर निकल आए तो कहीं खुद को सुऱक्षित रखने के लिए अलग-अलग स्थान ढूंढ़ने लगे। कई बार ऐसा देखा गया है कि भूकंप के दौरान लोगों को बचाव की जानकारी न होने के कारण भी अपनी जान का खतरा उठाना पड़ता है। अचानक भूकंप आने के दौरान लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दी में कहीं सीढ़ियों से तेजी के साथ उतरने की कोशिश करते हैं तो कहीं अफरा-तफरी के बीच ऊंचाई से कूदने की कोशिश करते हैं, जिसके चलते उन्हें कई बार गंभीर चोट भी लग जाती है।
भूकंप आने के दौरान हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसकी जानकारी होना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको बताते हैं कि भूकंप आने पर डरने और नुकसान उठाने के बजाए वो कौन से तरीके हैं, जिनसे आप अपनी और अपने परिवार के जान माल की रक्षा कर सकते हैं।
भूकंप के झटके आने पर घर में हैं तो करें ये काम
अगर अचानक से आपको भूकंप के झटके महसूस होते हैं तो आप घर में मजबूत फर्नीचर पकड़ ले या टेबल के नीचे बैठ जाएं और अपने हाथों को सिर पर रख लें। इस दौरान अगर भूकंप के झटके हल्के हों तो घर की फर्श पर बैठ जाएं। इसके साथ ही आपको बता दें कि अगर आप ऊंची बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके महसूस होने तक घर में ही रहें और जब भूकंप के झटके बंद हो जाएं तो बिल्डिंग से नीचे उतरने का प्रयास करें। इतना ही नहीं, नीचे उतरकर भी आप बिल्डिंग से बाहर कहीं दूर जाकर खड़े हों जाएं, जिससे इमारत के गिरने पर आपको कोई नुकसान न पहुंचे।
यह भी पढ़े: चीख पुकार, ढहती इमारतें-मकान, 128 की मौत…6.4 की तीव्रता ने याद दिलाए 8 साल पहले के खौफनाक पल
लिफ्ट का न करें उपयोग
अक्सर ऐसा देखा गया है कि झटकों के दौरान लोग हड़बड़ी में लिफ्ट का प्रयोग करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना है। ऊंची इमारतों में रहते हैं तो हमेशा सीढ़ियों से नीचे उतरना ही बेहतर विकल्प होता है। इसके पीछे की वजह ये है कि भूकंप आने के दौरान पावर कट भी हो सकता है, जिससे आप लिफ्ट में फंस सकते हैं और आपकी जान का भी नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही आपको बता दें कि भूकंप के झटकों के दौरान बिल्डिंग के नीचे, बिजली के खंभे, पेड़, तार, या भारी वाहन के आसपास बिल्कुल भी ना खड़े हों। भूकंप आने के दौरान अगर आप ड्राइविंग कर रहे हैं तो अपनी गाड़ी को रोककर उसी में बैठे रहें।
घर में रखें ‘आपदा राहत किट’
घर में इमर्जेंसी के लिए हमारे पास कई प्रकार की दवाइयां होती हैं, उसी प्रकार से भूकंप के लिए भी हमारे पास राहत सामग्री होनी बहुत जरूरी है। इसलिए अपने पास घर में हर समय आपदा राहत किट किसी बॉक्स में तैयार करके जरूर रखें। भूकंप के दौरान अपने घर के सभी बिजली से जुड़े स्विच, गैस, लाइट आदि को पूरी तरह से बंद कर दें क्योंकि ये दुर्घटना की वजह बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines