Speaker Om Birla Showed Attitude First Day: लोकसभा स्पीकर के लिए आज हुए चुनाव में बीजेपी सांसद ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए। स्पीकर चुने जाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी उन्हें आसन तक लेकर गए। स्वागत भाषण में पीएम मोदी ने ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा कि ओम बिरला ने नया इतिहास रचा है। उन्होने संसदीय कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाया है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने उनका अभिनंदन किया।
एनडीए और विपक्ष के नेता एक-एक कर ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने की बधाई दे रहे थे। इस दौरान स्पीकर अपनी जगह से खड़े हुए सांसदों को नीचे बैठाने के लिए अपनी जगह से खड़े हो गए। इसके बाद भी सांसद नीचे नहीं बैठे तो वे गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि जब स्पीकर सीट से खड़ा हो जाता है, तो माननीय सदस्यों से कहता हूं कि उन्हें बैठ जाना चाहिए। मैं पहली बार कह रहा हूं। मुझे पांच साल कहने का अवसर नहीं मिलना चाहिए।
स्पीकर ने हरसिमरत से कहा- भाषण बाद में
आईयूएमएल के मोहम्मद बशीर ने स्पीकर ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने की बधाई दी। बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल को स्पीकर ने बीच में टोक दिया। उन्होंने कहा कि भाषण बाद में। हरसिमरत कौर ने स्पीकर को बधाई देने के बाद कहा कि एक छोटे राज्य की छोटी सी पार्टी की सांसद चुनकर मैं चौथी बार लोकसभा पहुंचीं हूं। इसके बाद उन्होंने नाम लिए बिना ही स्पीकर को टोकना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ेंः गर्मजोशी से पीएम मोदी-राहुल गांधी ने मिलाया हाथ, ओम बिरला को आसन तक लेकर गए, Video
सुप्रिया सुले ने की स्पीकर की तारीफ
बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा पिछले 5 साल आपने बहुत अच्छा काम किया लेकिन जब हमारे 150 सांसद सस्पेंड हुए तो बहुत दुख हुआ। अगले 5 साल तक सस्पेंशन के बारे में नहीं सोचे। सांसद सुप्रिया ने कोविड काल के दौरान हर सांसद का ख्याल रखने और हाउस चलाने के लिए उनकी तारीफ भी की।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines