नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया (South Korea) के विदेश मंत्री पार्क जिन (Park Jin) दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। वे पहली बार भारत आए हैं। पार्क जिन की भारत यात्रा ऐसे समय में है, जब भारत और कोरिया अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
पार्क जिन को हिंदी भाषा का भी ज्ञान है। उन्होंने अपना परिचय हिंदी में दिया। उन्होंने कहा, ‘नमस्ते इंडिया, मेरा नाम पार्क जिन है’। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भारत एक महत्वपूर्ण देश है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बारें में भी बात की।
मुझे बॉलीवुड फिल्में बेहद पसंद
पार्क जिन ने कहा कि कोरिया में नाटू-नाटू डांस बेहद लोकप्रिय है। मैं खुद भी ये RRR फिल्म देखी है। वास्तव में यह एक शानदार फिल्म है। मुझे बॉलीवुड फिल्में बेहद पसंद है। मैंने 3 इडियट्स देखी और शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस भी मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात
भारत में दो दिवसीय यात्रा के दौरान पार्क जिन अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से भी मुलाकात की। इस दौरान पार्क जिन ने हिंदी में कहा कि मुझे इंडिया आकर और आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। दोनों समकक्ष नेताओं के बीच साउथ कोरिया और भारत के बीच रणनीतिक साक्षेदारी और संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
जगदीप धनखड़ से भी मिले पार्क जिन
विदेशी मंत्री पार्क जिन ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। वे चेन्नई भी जाएंगे, जहां वह दक्षिण कोरियाई कंपनियों के अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें: केरल कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड: आरोपी शाहरुख पर चलेगा हत्या का केस, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
6 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
7 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
8 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
8 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
9 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
10 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
11 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines