Driving During Fog: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के बीच जैसे-जैसे विजिबिलिटी का स्तर गिरता है, सड़कों पर ड्राइविंग करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग कोहरे के कारण दुर्घटनाओं के शिकार भी हो जाते हैं। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो कोहरे के बीच ड्राइविंग में आपकी मदद कर सकते हैं।
हाई-बीम के इस्तेमाल से बचें
ड्राइविंग के बीच हाई-बीम रोशनी से बचना चाहिए। ऐसा करने से सामने वाले गाड़ी को ड्राइव कर रहे शख्स के आंखों में सीधी रोशनी पड़ती है जिससे ये देखना मुश्किल हो जाता है कि सामने क्या है। सड़क पर कम विजिबिलिटी के दौरान लो-बीम रोशनी का उपयोग करना अधिक अच्छा होता है।
और पढ़िए –Auto Expo 2023: टाटा शोकेस करेगी 3 इलेक्ट्रिक कारें, जानिए क्या होगी खासियत?
पूरी तरह से सड़क पर ध्यान रखें
ड्राइविंग करते समय हमेशा सड़क पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। जब आपके वाहन के चारों ओर कोहरा हो तो सतर्क रहना महत्वपूर्ण हो जाता है। अपने मोबाइल फोन को एक तरफ रखना सबसे अच्छा है और इस दौरान ध्यान भटकाने वाले तेज़ संगीत से भी बचने की जरूरत होती है।
वाहन चलाने की गति पर नियंत्रण रखें
यदि कोई वाहन आपके ठीक पीछे है, तो एक्सीलरेटर दबाना और आगे की ओर भागना काफी लुभावना हो सकता है। हालांकि, यह स्थिति को काफी खतरनाक बना सकता है और कम विजिबिलिटी में दुर्घटना का कारण बन सकता है। धैर्य बनाए रखना और ड्राइविंग के दौरान अपने वाहन पर पूरा नियंत्रण रखते हुए उचित गति से वाहन चलाते रहना सबसे अच्छा है।
और पढ़िए –कार का टायर हो गया है पंचर? तो ये डिवाइस 1 मिनट में कर देगा रिपेयर, जानिए कीमत और खासियत
अत्यधिक कोहरे में वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर लें
यदि कोहरा बहुत घना है और आप सड़क पर आस-पास के चिह्नों और प्रतीकों को भी नहीं देख पा रहे हैं, तो वाहन को सड़क पर कहीं सुरक्षित स्थान पर खड़ा करना सबसे अच्छा है। थोड़ी देर प्रतीक्षा करें ताकि कोहरा कुछ कम हो जाए। अपनी हैज़र्ड लाइट चालू करना न भूलें।
अपनी विंडस्क्रीन और खिड़कियां साफ रखें
कोहरे के दौरान आपके वाहन की खिड़कियां और विंडस्क्रीन पर भाप जम जाती है। इन्हें बार-बार साफ करना पड़ता है। इन्हें बार-बार रगड़ने के लिए अपने पास एक कपड़ा रखें। अपने वाहन के हीटर का उपयोग करने से भी इसे हटाने में मदद मिलती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
21 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
34 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
4 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines