Solar Rooftop Subsidy Yojana: केंद्र सरकार की ओर से इस वर्ष सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना की घोषणा की गई थी। लेकिन अब योजना लागू हो गई है और आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिसके बाद सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का लाभ इच्छुक लोग ले सकते हैं। योजना के तहत कम कीमत पर सोलर पैनल घर की छत पर लगवा सकेंगे। सिर्फ भारतीय नागरिक ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए कुछ नियम और शर्तों का पालन किया जाना अनिवार्य है। इस योजना के तहत आवेदनकर्ता को 30 से लेकर 78 हजार तक की सब्सिडी दी जाएगी। किलोवॉट और सोलर पैनल के हिसाब से राशि तय होगी। इस योजना को केंद्र सरकार ने ‘पीएम सूर्य घर योजना’ का नाम दिया है।
इस योजना से आर्थिक तंगी की मार सह रहे लोगों को लाभ मिलेगा, जो सोलर पैनल नहीं लगवा पा रहे थे। योजना के तहत न केवल वे घर की छत पर सोलर पैनल लगवा सकेंगे, बल्कि हर महीने उनको 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। देशभर में एक करोड़ परिवारों को योजना के तहत कवर किया जाएगा। सोलर पैनल के पीछे सरकार की योजना कोयले की खपत कम करना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। बिजली की पहुंच आसान होगी। 1 से 2 किलोवॉट का सोलर पैनल लगवाने पर 30 से लेकर 60 हजार तक सब्सिडी मिलेगी। 2-3 किलोवॉट पर 78 हजार तक की मदद दी जाएगी।
इन शर्तों को पूरा करना होगा
- आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से अधिक हो
- उसके पास भारत की नागरिकता हो
- सोलर पैनल के लिए छत जरूरी है
- सभी मूल दस्तावेज पात्र के पास हो
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं
- पीएम सूर्य घर पोर्टल पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
- इसके बाद अपना राज्य चुनें, इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का चयन करें
- अपना मोबाइल नंबर, आधार, ईमेल आईडी समेत तमाम जानकारियां फिल करें
सभी जानकारियों को भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें - इसके बाद लॉगिन पर क्लिक कर प्रक्रिया पूरी करें। फिर आवेदन फॉर्म को ओपन कर सबमिट करें
- उसके बाद आपको DISCOM अप्रूवल के लिए कुछ समय वेट करना होगा। इसके मिलने पर सोलर प्लांट इंस्टॉल पर क्लिक करें
- प्लांट से संबंधित डिटेल्स भरें और नेट मीटर के लिए एप्लीकेशन फिल करें
- इसके बाद कमिश्निंग सर्टिफिकेट जेनरेट होगा, उसके बाद आपको बैंक डिटेल्स फिल करनी हैं
- डिटेल्स फिल करने के बाद सबमिट का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करने के बाद कुछ दिन में सब्सिडी मिल जाएगी
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
11 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
11 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines