Goa Police Enquiry Against Influencers: गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गोवा सरकार और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को बदनाम करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जांच के लिए गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम पहले हरियाणा गई, उसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची। हालांकि गोवा पुलिस की जांच को लेकर विपक्ष ने सवाल भी खड़े किए हैं।
वहीं गोवा भाजपा का कहना है कि राज्य में मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि राज्य पर बढ़ते कर्ज, बिगड़ती कानून व्यस्था जैसे जरूरी मुद्दे पर सरकार का ध्यान नहीं है और जनता के गाढ़ी कमाई की फिजूल खर्ची की जा रही है।
यह भी पढ़ें:Video: देश में दोबारा विभाजन नहीं होने देंगे…पाकिस्तान पर क्या बोले योगी आदित्यनाथ?
क्या है मामला?
दरअसल विवाद तब शुरू हुआ, जब गोवा पुलिस की टीम को हरियाणा भेजा गया। गोवा पुलिस प्रदेश की सावंत सरकार के खिलाफ बनाए गए कुछ वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि इन सभी का कनेक्शन हरियाणा से जुड़ा है। लिहाजा आगे की कार्रवाई करने के लिए ही गोवा पुलिस को हरियाणा भेजा गया और फिर दिल्ली जाने के भी आदेश हुए। इसी कदम को विपक्ष सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग और फिजूलखर्ची बता रहा है।
यह भी पढ़ें:अकाली दल को बड़ा झटका! AAP में शामिल हुए बंगा विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खी, CM मान ने किया स्वागत
संसाधनों का दुरुपयोग कर रही सरकार
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने पोस्ट लिखकर सवाल उठाए कि सरकार राज्य के बढ़ते वित्तीय संकट को सुलझाने की बजाय, राजनीतिक रूप से प्रेरित जांच पर करदाताओं का पैसा क्यों खर्च कर रही है? राज्य की गड़बड़ी को सुधारने की बजाय मुख्यमंत्री दूसरे राज्यों में परछाइयों के पीछे भाग रहे हैं। सावंत के नेतृत्व में गोवा का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के गोवा अध्यक्ष अमित पालेकर ने भी सरकार के इस कदम की आलोचना की। X पर एक पोस्ट में पालेकर ने लिखा कि जब हमारे पास करीब 31000 करोड़ का कर्ज है और हमारे पहले मुख्यमंत्री की समाधि के लिए पैसे नहीं हैं तो इस तरह की घटनाओं पर पैसा कैसे खर्च किया जा रहा है? गोवा के पुलिसकर्मियों के पास सोशल मीडिया पोस्टों की जांच और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने से ज्यादा महत्वपूर्ण काम भी हैं। राज्य सरकार के खिलाफ गोवा के लोगों में असंतुष्टि है। सरकार विपक्ष द्वारा उठाए गए जनता के अहम मुद्दों को नजरअंदाज करके इस तरह के व्यर्थ के मामलो में उलझी है।
यह भी पढ़ें:‘जयश्री राम बोलने वाला भारत में रहेगा…’, ओवैसी-मुसलमानों पर ये क्या बोल गए महामंडलेश्वर
विपक्ष के आरोप पर सत्तापक्ष का पलटवार
वहीं गोवा भाजपा के प्रवक्ता गिरिराज ने कहा कि विपक्ष मीडिया में बने रहने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। पिछले कुछ दिन से मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आपत्तिजनक मीम सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट और मैसेज लोगों को बल्क में भेजे जो रहे हैं। गोवा सरकार और मुख्यमंत्री सावंत के खिलाफ कहीं कोई साजिश तो नहीं रची जा रही, इस मामले की जांच कर रहे हैं। किसी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं करवाया है।
यह भी पढ़ें:बिहार में टूटेगा इंडिया गठबंधन! तेजस्वी को गच्चा देंगे मुकेश सहनी? जेडीयू बोली- सबका स्वागत
संबंधित खबरें
एल मुरुगन ने छोड़ा मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद, राज्यसभा से भी दिया इस्तीफा
6 mins agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
1 hr agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
1 hr ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
2 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
2 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
3 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
4 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
5 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines