Social Media Apps Ban for Forces: सीआरपीएफ ने 48 घंटे पहले एक आदेश जारी कर अपने जवानों से सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो पोस्ट करने पर पाबंदी लगाई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के बाद सभी अर्धसैनिक बलों ने अपनी जवानों को सतर्क रहने को कहा है। वहीं इस आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।
केंद्रीय पुलिस बलों ने अपने कर्मचारियाें से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर किसी से भी ऑनलाइन दोस्ती नहीं करें और ना ही किसी को रिक्वेस्ट भेजे। इससे हनी ट्रैप और खुफिया जानकारी लीक होने का खतरा बढ़ सकता है। खुफिया एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कई जवान संवेदनशील स्थानों से वर्दी से अपने वीडियो और फोटो अपलोड कर रहे थे। इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स को मैसेज और दोस्ती के लिए रिक्वेस्ट भेज रहे थे।
सोशल मीडिया निर्देशों का पालन करें जवान
केंद्रीय खुफिया विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि कई सीआरपीएफ के जवान वर्दी में अपनी फोटो पोस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अजनबियों से दोस्ती कर रहे हैं। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन जवान अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर वर्दी में अपनी तस्वीरें या वीडियो पोस्ट न करें।
सोशल मीडिया दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। वहीं निर्देशों के अनुसार इन नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं BSF और ITBP जैसे बलों ने भी अपने सैनिकों से कहा है कि वे आगे के क्षेत्रों से तस्वीरें अपलोड न करें और अज्ञात व्यक्तियों से मित्रता अनुरोध स्वीकार करने से बचें।
दिल्ली पुलिस के जवानों को भी विशेष निर्देश
दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध या गिरफ्तार व्यक्ति के अपराध या मुकदमे से संबंधित कोई भी जानकारी पोस्ट करने न करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी किसी भी कमेंटस को पोस्ट नहीं करना चाहिए जो पीड़ितों, संदिग्धों या अन्य किसी समुदाय के प्रति अपमानजनक हो। अरोड़ा ने यह भी कहा कि पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करना चाहिए और संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचना चाहिए।
बता दें कि इसी महीने CISF में एक ‘हनी ट्रैप’ मामला सामने आया था। जहां विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में तैनात एक कांस्टेबल पाकिस्तान की महिला खुफिया अधिकारी के संपर्क में था। एजेंसियों को शक है कि उसने प्लांट से जुड़े फोटो और वीडियो उस महिला अधिकारी को भेजे।
संबंधित खबरें
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
15 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: 200 करोड़ की जबरन वसूली मामले में नोरा फतेही को नया समन जारी
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines